Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पराली विवाद: Harpal Singh Cheema बोले, Kapil Mishra का दावा पूरी तरह झूठा

    2 minutes ago

    3

    0

    चंडीगढ़/नयी दिल्ली, नौ नवंबर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पराली जलाने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के उस दावे को ‘झूठ’ करार दिया है जिसमें कहा गया है कि आप शासित राज्य के किसानों ने आरोप लगाया है कि जब वे दिवाली मना रहे थे तब उनके खेतों में जानबूझकर आग लगा दी गयी थी। चीमा ने पूछा, ‘‘क्या पंजाब ही एकमात्र धान उत्पादक राज्य है?’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा का यह मानना ​​है कि दिल्ली से सटे भाजपा-शासित हरियाणा में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हो रही है? राष्ट्रीय राजधानी में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।मिश्रा ने आरोप लगाया है कि दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में ‘संदिग्ध’ रूप से अचानक बढ़ोतरी हुई है। चीमा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब के किसानों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और दिल्ली के प्रदूषण के लिए राज्य को बेवजह दोषी ठहराया जा रहा है। पंजाब में इस सीजन के दौरान दिवाली के दिन पराली जलाने की घटनाओं में एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखी गई।उस दिन पराली जलाने के 1,152 नए मामले सामने आए। चीमा ने मिश्रा के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा , ‘‘ मिश्रा झूठ बोल रहे हैं।’’ दिल्ली में प्रेसवार्ता में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं से जुड़े सैटेलाइट डेटा की जांच की है जिसमें पाया गया कि दिवाली के दिन पंजाब में आग लगने की घटनाओं की संख्या, उससे पिछले तीन दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई थी। मिश्रा ने दावा किया कि पंजाब के किसान आरोप लगा रहे हैं कि जब वे अपने परिवारों के साथ दिवाली मना रहे थे तब उनके खेतों में पराली में जानबूझकर आग लगा दी गयी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "ये है नई दिल्ली"... बांग्लादेश की झुग्गियों को भारत बताकर वीडियो बना रहे चीनी व्लॉगर्स, ऐसे हुआ खुलासा
    Next Article
    Census 2027 के लिए विशेष सॉफ्टवेयर से 24.25 लाख मकान सूचीकरण ब्लॉक का हुआ डिजिटल मानचित्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment