Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Instagram Grey Tick: क्या ग्रे टिक दिखने के बाद गिर रही है आपकी रीच? जानें क्या है पूरा मामला

    22 hours ago

    5

    0

    इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक नए तरह के ग्रे टिक को लेकर यूजर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों को अपने प्रोफाइल नाम के पास अचानक हल्के स्लेटी रंग का निशान दिखाई दे रहा है। इस बदलाव ने खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को उलझन में डाल दिया है। कुछ यूजर्स का दावा है कि ग्रे टिक दिखने के बाद उनकी पोस्ट और रील्स पर व्यूज कम होने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इंस्टाग्राम ने वेरिफिकेशन से जुड़ा कोई नया फीचर पेश किया है या फिर इसका असर अकाउंट की परफॉर्मेंस पर भी पड़ रहा है? आइए जानते हैं इस नए सिंबल से जुड़ी अहम बातें।क्या है इंस्टाग्राम का नया ग्रे टिक?इंस्टाग्राम पर दिखाई देने वाला ग्रे टिक कोई नया आधिकारिक वेरिफिकेशन बैज नहीं है। दरअसल, यह मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन से जुड़ा एक संकेत है, जो यूजर्स को पेड वेरिफिकेशन की सुविधा की जानकारी देता है। यानी जिन अकाउंट्स पर यह विकल्प दिखाई दे रहा है, वे मेटा वेरिफाइड प्लान के लिए पात्र हो सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Cyber Crime Alert: ऑनलाइन फ्रॉड में पैसे गंवाए? घबराएं नहीं, बस तुरंत करें ये कामइस सिंबल पर टैप करने से यूजर को सब्सक्रिप्शन से जुड़ी जानकारी और प्लान लेने का विकल्प मिल सकता है। यदि यूजर निर्धारित शर्तें पूरी करके सब्सक्रिप्शन लेता है और वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफल रहती है, तो उसे प्रोफाइल पर नीला वेरिफिकेशन बैज मिल सकता है।क्या फॉलोअर्स को भी नजर आता है ग्रे टिक?इस फीचर को लेकर एक और सवाल लोगों के मन में है कि क्या उनके फॉलोअर्स भी प्रोफाइल पर ग्रे टिक देख सकते हैं? दरअसल, यह संकेत अकाउंट इस्तेमाल करने वाले यूजर को ही दिखाई देता है। दूसरे यूजर्स और फॉलोअर्स को आपकी प्रोफाइल सामान्य रूप में ही नजर आती है। इसलिए इस सिंबल को देखकर यह समझने की जरूरत नहीं है कि आपके अकाउंट का स्टेटस सार्वजनिक रूप से बदल गया है।ग्रे टिक आने के बाद क्यों घट रही है रीच?कई इंस्टाग्राम यूजर्स और क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि ग्रे टिक दिखाई देने के बाद उनकी रील्स के व्यूज और पोस्ट की रीच में गिरावट आई है। कुछ लोगों को लगता है कि इंस्टाग्राम जानबूझकर उनकी ऑर्गेनिक रीच कम कर रहा है, ताकि वे पेड वेरिफिकेशन खरीदने के लिए प्रेरित हों।हालांकि, इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। मेटा की ओर से भी ऐसा कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है, जिसमें ग्रे टिक और कम होती रीच के बीच सीधा संबंध बताया गया हो। इसलिए केवल इस सिंबल को व्यूज घटने की वजह मानना जल्दबाजी होगी।इंस्टाग्राम पर कम हो रहे हैं व्यूज तो अपनाएं ये तरीकेअगर आपकी पोस्ट और रील्स पहले की तुलना में कम लोगों तक पहुंच रही हैं, तो सबसे पहले अकाउंट की परफॉर्मेंस का विश्लेषण करें।- इंस्टाग्राम इनसाइट्स देखें: अपनी हालिया पोस्ट और रील्स के व्यूज, रीच, शेयर और सेव की संख्या की तुलना करें।- ऑडियंस रिटेंशन पर ध्यान दें: पता लगाएं कि दर्शक आपकी वीडियो कितनी देर तक देखते हैं और किस समय उसे छोड़ देते हैं।- कंटेंट को बनाएं आकर्षक: वीडियो की शुरुआत में दमदार हुक, बेहतर एडिटिंग और उपयोगी जानकारी शामिल करें।- ट्रेंड्स का सही इस्तेमाल करें: अपनी ऑडियंस की पसंद के अनुसार लोकप्रिय विषयों और प्रासंगिक ट्रेंड्स पर कंटेंट तैयार करें।- पोस्टिंग टाइम सुधारें: उन समयों पर पोस्ट करें, जब आपके फॉलोअर्स सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं।क्या ग्रे टिक को लेकर परेशान होने की जरूरत है?फिलहाल ग्रे टिक को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह मुख्य रूप से मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन से जुड़ा संकेत है, न कि अकाउंट पर किसी तरह की पेनल्टी या प्रतिबंध का प्रमाण। अगर आपकी रीच कम हो रही है, तो कंटेंट की गुणवत्ता, ऑडियंस की पसंद और इंस्टाग्राम इनसाइट्स पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद होगा।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi Newsroom: Eisenkot के हाथ में Israel की कमान आती देख Trump ने मारी गजब की पलटी
    Next Article
    Delhi-NCR में गहराया Pollution, जहरीले स्मॉग से बचाएंगे 5000 रुपये से सस्ते ये 5 Air Purifier

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment