Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या दीपोत्सव में शामिल हो सकते PM मोदी:सुरक्षा व्यवस्था में लगेगी गोरखपुर जोन की फोर्स, 7 जिलों से मंगाई पुलिस बल

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गोरखपुर जोन के सात जिलों से पुलिस फोर्स मांगा गया है। आयोजन में PM के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य VVIP भी शामिल होंगे। इसे देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बस्ती मंडल के स्वास्थ्य विभाग को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 5 से 8 नवंबर तक होगा दीपोत्सव कार्यक्रम एडीजी गोरखपुर जोन ऑफिस से 28 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, अयोध्या में 5 से 8 नवंबर तक दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित बल चार नवंबर तक अयोध्या पहुंचकर एसएसपी को अपनी आमद दर्ज कराए। ड्यूटी चार से आठ नवंबर तक रहेगी। इंस्पेक्टर के साथ 150 पुलिसकर्मियों भेजे जाएंगे आदेश के अनुसार, सात जिलों से कुल 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 10 इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्टपेस्क्टर, पांच महिला सब इंस्टपेस्क्टर, 100 हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल के साथ 10 महिला हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल हैं। बस्ती से 19, संतकबीरनगर से 16, सिद्धार्थनगर से 19, गोंडा से 28, बहराइच से 29, बलरामपुर से 21 और श्रावस्ती से 16 पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे। संबंधित जिलों को पुलिसकर्मियों की नामवार सूची, तैनाती स्थल और मोबाइल नंबर सहित अयोध्या के एसएसपी को ई-मेल से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आवंटित बल में किसी तरह की कटौती नहीं करने और सभी पुलिसकर्मियों को फोटो लगी पहचान पत्र साथ रखने की हिदायत भी दी गई है। बस्ती से जाएगी डॉक्टर्स की टीम इसके अलावा 31 अक्टूबर को जारी स्वास्थ्य विभाग के पत्र में सात नवंबर को प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, बस्ती मंडल ने सीएमओ बस्ती को एक एएलएस एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। टीम में फिजिशियन, सर्जन, निश्चेतक, आर्थोपेडिक सर्जन, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय शामिल रहेंगे। इनके साथ जीवनरक्षक दवाएं और जरूरी चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराने हैं। 6 नवंबर को करेंगे रिपोर्ट नामित टीम को छह नवंबर की सुबह 10 बजे तक दर्शननगर स्थित संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, अयोध्या में उपस्थित होने को कहा गया है। सभी सदस्यों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, विभागीय पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों पर टूंडला होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:आनंद विहार-सबौर और नई दिल्ली-हावड़ा के बीच नवंबर में अतिरिक्त फेरे
    Next Article
    चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:झांसी के खजरा बुजुर्ग गांव में मिला शव, बहन के घर आया था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment