Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के मुख्य बाजारों में दोपहिया-चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद:धनतेरस-दीपावली पर 9 चौराहों पर बदले जाएंगे रास्ते, बने वैकल्पिक मार्ग

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात योजना तैयार की है। शहर के नौ रास्तों से मुख्य बाजारों की ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। व्यवस्था संभालने के लिए 143 पुलिसकर्मी और सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। नौ प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। 143 पुलिसकर्मियों और जवानों की तैनाती यातायात व्यवस्था के लिए एक CO ट्रैफिक, सात TSI, 24 होमगार्ड, 46 PRD जवान और 65 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा और पुराना गंज चौराहा से मुख्य बाजार की ओर दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन खकरा तिराहे से आने वाले वाहनों को आयुर्वेदिक कॉलेज, कोतवाली, पंजाबियान चौराहा, पकड़िया तिराहा और चुंगी माल गोदाम होते हुए एकता सरोवर की ओर भेजा जाएगा। कमल्ले चौकी से आने वाले वाहन जामा मस्जिद, खतरा तिराहा और भूरे खां होते हुए नकटादाना चौराहे की ओर जाएंगे। एकता सरोवर से भारी वाहन नौगवां चौराहा, ओवरब्रिज, छतरी चौराहा, गौहनिया और नकटादाना होते हुए टनकपुर मार्ग पर जाएंगे। वहीं, टनकपुर से आने वाले छोटे वाहनों के लिए बेनहर चौराहा, गौहनिया, डिग्री कॉलेज और छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे तक का रास्ता तय किया गया है। प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस CO सिटी आकृति पटेल ने बताया कि त्योहारों के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए योजना तैयार की गई है। सभी नो एंट्री पॉइंट और प्रमुख चौराहों पर पुलिस व सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थार ने 100 की रफ्तार में 5 को रौंदा:चचेरे भाइयों की मौत, 3 की हालत गंभीर; अमरोहा में 3 बाइकों को टक्कर मारी
    Next Article
    दरोगा की वर्दी पहनकर दमकलकर्मी कर रहा वसूली:झांसी में पटाखा शॉप की एनओसी के नाम पर लिए रुपए, वीडियो वायरल हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment