Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से जीतते, मिड टर्म चुनाव में पिछड़कर बोले ट्रंप

    4 hours from now

    2

    0

    अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते नजर आ रहे हैं। चुनावी नतीजों और शुरुआती अनुमान में डेमोक्रेटिक पार्टी मजबूत होती दिखाई दे रही है और सबसे बड़ा झटका ओहायोग के गवर्नर चुनाव में लगा है। जहां भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने उन्हें शिकस्त दी है। वहीं सीनेट में भी डेमोक्रेट बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक 4 नवंबर की सुबह तक आ रहे चुनावी अपडेट में रिपब्लिकन पार्टी के लिए कई चिंताजनक संकेत मिले हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 435 में से 203 सीटों के नतीजे आए हैं। डेमोक्रेट्स 119 सीटें जीत चुकी हैं और 86 पर आगे है। जबकि रिपब्लिकन 84 सीटें जीतकर 91 पर आगे चल रहे हैं। सीनेट 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Donald Trump मध्यावधि चुनाव परिणाम स्वीकार करने को तैयार, Democrats संग काम करने की जताई इच्छाडेमोक्रेट्स 49 सीटों के साथ दो पर आगे हैं। जबकि रिपब्लिकन 40 सीटों के साथ पांच पर आगे हैं। दो निर्दलीय सदस्य हैं। इसके अलावा गवर्नर चुनाव 36 राज्यों में मुकाबला है। डेमोक्रेट्स 20 सीटें जीतकर आठ पर आगे चल रहे हैं। जबकि रिपब्लिकन 15 सीटें जीतकर चार पर आगे चल रहे हैं। वहीं ओहायू के गवर्नर चुनाव में विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टर ने हरा दिया है। रामास्वामी को राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन हासिल था। उन्होंने मई में रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीतकर गवर्नर पद की दौड़ में जगह बनाई थी। मतगणना के दौरान एमी एक्टन लगातार बढ़त बनाए हुई थी और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक उन्हें करीब 50.47% वोट मिले। जबकि रामास्वामी को 46.22% वोट हासिल हुए। करीब 65% मतों की गिनती के दौरान एक्टन की बढ़त 4.24% अंक तक पहुंच गई थी और आखिरकार डेमोक्रेटिक पार्टी ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसे भी पढ़ें: US Midterm Elections में Democrats को बढ़त, Suhas Subramanyam और Piya Dandiya जीतेओहायू में यह नतीजा इसलिए बढ़ा है क्योंकि यहां रिपब्लिकन पार्टी अपनी पकड़ मजबूत मानकर चल रही थी। रामास्वामी की हार को ट्रंप के समर्थन के बावजूद रिपब्लिकन उम्मीदवार की हार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं अमेरिकी सीनेट में भी इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सीनेट में कुल 100 सीटें हैं जिनमें से 35 सीटों पर इस बार चुनाव में मतदान हो रहा है। बाकी 65 सीटों पर पहले से चुने गए सांसद हैं जिनका कार्यकाल अभी जारी है। अब तक के चुनावी आंकड़ों के मुताबिक डेमोक्रेट्स 49 सीटों के साथ दो पर आ गए हैं। यानी कि बहुमत हासिल करने के लिए सिर्फ दो सीटों की जरूरत है। सीनेट में बहुमत का आंकड़ा 51 है और अगर डेमोक्रेट्स 51 सीटें हासिल कर लेते हैं तो सीनेट में उनका नियंत्रण हो जाएगा। इसका असर राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों और सरकार के कामकाज पर पड़ सकता है। वहीं साउथ कैरोलना से भी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Elections 2027 | टिकट का ऐलान होते ही AAP विधायक Amandeep Kaur Arora के ठिकानों पर ED की छापेमारी
    Next Article
    भारतीय-अमेरिकी Pia Dandiya की फ्लोरिडा से ऐतिहासिक जीत: रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दर्ज की उपस्थिति

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment