Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु के CM Joseph Vijay करेंगे 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित, Chennai में बड़ा कार्यक्रम

    3 hours from now

    2

    0

    चेन्नई, चार नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय बुधवार को यहां एक पुरस्कार समारोह के पहले चरण में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 10वीं और 12वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चेन्नई के नीलांगरै स्थित आर. के. सम्मेलन केंद्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। समारोह के पहले चरण में पांच जिलों अरियालुर, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तिरुवन्नामलाई और विल्लुपुरम के 30 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आयोजन स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य समारोह अपराह्न दो बजे आयोजित होगा।इस दौरान मुख्यमंत्री विजय अभिभावकों की मौजूदगी में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और वित्तीय प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका
    Next Article
    Derek O Brien ने Amit Shah की बहस की चुनौती पर पुराना वीडियो साझा कर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment