Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुआ ने भतीजी का गला दबाया फिर पानी-टंकी में डुबोया:मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, पूछताछ में कबूला; कहा- प्रेमी से बात करने से रोकती थी

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में ननद ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अपनी छोटी भतीजी का पहले गला दबाया फिर उसे पानी से भरे टैंक में डुबकर मार डाला। इसके बाद अपने अन्य भतीजियों पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ननद ने चीखकर पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया और मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं तीन भतीजियों को हल्की चोटें आईं थीं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ननद से पूछताछ शुरू की। शुरूआत में तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, कड़ाई करने पर उसने वारदात को कबूल कर लिया। बताया भाभी मेरे प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी, इसलिए मारने का प्लान बनाया। लेकिन वह मरी नहीं। भतीजी मर गई। पुलिस ने ननद को हिरासत में ले लिया है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव का है। जानिए पूरा मामला बसीकलां गांव की रहने वाली फिरदौस (35) अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (3) और ननद माना के साथ रहती थी। फिरदौस का पति इमरान (37) लखनऊ में कपड़े बेचने का काम करता है। सोमवार को ननद माना ने घर में सभी के लिए मीट बनाया और खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद खाने से मना कर दिया और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद फिरदौस ने अपनी बेटियों के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई। देर रात करीब 12-1 बजे के बीच जब सभी गहरी नींद में थे तो माना अपने कमरे से निकली। भाभी फिरदौस के कमरे में गई। वहां से उसने अपनी तीन साल की भतीजी इसरा को उठाया। उसे बाहर लाई उसका गला दबाया और फिर उसे पानी की टंकी में डूबो कर मार डाला। भाभी के पेट पर चाकू से तीन वार इसके बाद वह भाभी फिरदौस के कमरे में दोबारा गई और चाकू से उसके पेट पर तीन वार किए। हमले से उसकी भाभी का पेट फट गया। अतड़ियां बाहर आ गई। इसके बाद उसने अपने बाकी की तीनों भतीजियों को भी घायल कर दिया। माना को जब लगा की वह फंस जाएगी तो उसने चीखकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल फिरदौस को अस्पताल भेजा। वहीं टंकी से मासूम इसरा का शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पहले पड़ोसियों से पूछताछ की। माना को कहीं चोट नहीं आई। पहले तो माना ने बदमाशों के हमले की बात कहती रही, लेकिन जब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर माना पूरी वारदात पुलिस को बता दी। माना ने बताया कि उसकी भाभी फिरदौस, उसके प्रेमी आदिल से बात करते हुए एक दिन देख लिया था। उसके बाद वह उसे बार-बार सुनाने लगी। भइया से बताने की धमकी देने लगी। इसलिए मैंने मारने का प्लान बनाया था। लेकिन वो बच गई। एस्पएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। ननद और भाभी के बीच प्रेमी को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने आरोपी ननद माना को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------- इस खबर को भी पढ़ेंः- पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस के प्रदर्शन से लखनऊ जाम:VVIP चौराहे से हजरतगंज की तरफ वाहनों की कतार, सिविल अस्पताल रोड चोक
    Next Article
    मस्जिद का गेट खुलवाने के लिए अधिवक्ताओं का विरोध:गोरखपुर में सिविल कोर्ट के गेट नंबर 3 पर कर रहे प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment