Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस के प्रदर्शन से लखनऊ जाम:VVIP चौराहे से हजरतगंज की तरफ वाहनों की कतार, सिविल अस्पताल रोड चोक

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते भीषण जाम लगा। कांग्रेस मुख्यालय के आसपास लोगों की भीड़ और गाड़ियों के जमावड़े की वजह से रास्ते चोक हो गए। सबसे अधिक जाम लाल बत्ती से VVIP गेस्ट हाउस और जनभवन जाने वाले रोड पर लगा। सिविल अस्पताल जाने वाली सड़क जाम डायवर्जन के बाद वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया। सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती हुई नजर आई। हजरतगंज और नावेल्टी सिनेमा के पास भीषण जाम लगा। सीएम आवास वाले चौराहे पर भी भीषण जाम देखने को मिला। स्वास्थ्य भवन और परिवर्तन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भी जाम लग गया। सिविल अस्पताल से सीएम आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। सिविल अस्पताल के पास लगने वाले जाम से मरीज के साथ तीमारदार भी परेशान हुए। स्कूली बच्चे जाम में फंसते हैं शहर के प्रमुख हिस्सों में जाम लगना आम बात हो गई है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच ट्रैफिक नियंत्रण पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। राजधानी में लगभग हर रोज किसी न किसी इलाके में जाम की समस्या सामने आ रही है। दोपहर में स्कूल छूटने के बाद, छात्र और अभिभावक घंटों जाम से जूझते हुए नजर आते हैं। जाम के कारण आम नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है प्रदर्शंनके साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सड़कों के किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानें और अवैध पार्किंग की वजह से कई घंटे बर्बाद हो जाते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं मिला:केंद्रीय विद्यालय के छात्र सड़क पर बैठे, पुलिस ने समझाकर उठाया
    Next Article
    बुआ ने भतीजी का गला दबाया फिर पानी-टंकी में डुबोया:मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, पूछताछ में कबूला; कहा- प्रेमी से बात करने से रोकती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment