Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ballia में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दलित युवकों पर हमला, 6 नामजद

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा देखने गए दलित समुदाय के लोगों पर एक समूह के कथित हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शुक्रवार को नामजद मामला दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार, गड़वार थाने में बिकाऊ प्रसाद की शिकायत पर सुभाष राजभर, मुकेश राजभर, प्रदीप, अभय, प्रिंस और सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर को गड़वार थाना क्षेत्र में दई स्थान के पास उस समय हुई, जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा वहां से गुजर रही थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर वहां पहुंचे तथा पप्पू कुमार और पंकज कुमार को जातिसूचक अपशब्द कहे और उनकी पिटाई की।शिकायत में कहा गया है कि जब हरिंद्र और अजीत बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना में चारों लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bahraich POCSO Court ने बच्चे से कुकर्म के दोषी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा
    Next Article
    UP Assembly Election 2027 | 'लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना...', सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment