Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में टीचर-प्रिंसिपल के खिलाफ FIR:प्लेवे के बच्चे का सिर नोचकर मारा था थप्पड़, स्कूल के नाम पर चींखता है बच्चा

    1 day ago

    6

    0

    गोरखपुर के प्लेवे स्कूल में 3 साल के बच्चे का सिर नोचने और थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में जांच कर शाहपुर पुलिस ने शनिवार रात यूरो किड्स स्कूल की टीचर नैन्सी और प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि 13 अक्टूबर को स्कूल की टीचर ने बच्चे को थप्पड़ मारा और उसके सिर को नाखूनों से नोचा था। परिजनों के मुताबिक, जुलाई में बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराया था। इसके बाद से ही बच्चे को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इससे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। अब बच्चा स्कूल जाने की बात सुनते ही रोने लगता है। उसके सिर पर नाखूनों से नोचने के निशान भी हैं। आरोप के आधार पर शाहपुर पुलिस ने स्कूल जाकर सीसीटीवी कैमरा देखा। जिसके आधार पर प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ कार्रवाई की है। 2 तस्वीरें देखिए…. खाना नहीं खाने पर टीचर ने किया वीडियो कॉल एचएन सिंह चौराहे के पास गोविंद नगरी में रहने वाले अतुल सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शहर के एक स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ता है, जबकि छोटे बेटे गौरांश की उम्र 3 साल है। उन्होंने जुलाई में छोटे बेटे का पास के प्लेवे स्कूल में एडमिशन कराया था। अतुल के मुताबिक, 13 अक्टूबर को स्कूल से वीडियो कॉल आया। इसमें उनका बेटा कांपते हुए रो रहा था। टीचर ने बताया कि बच्चा खाना नहीं खा रहा है। आरोप है कि इस दौरान उसके मुंह में जबरन रोटी ठूंस दी गई। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चे को घर ले आए। मां सालवी सिंह ने बताया कि बेटा स्कूल का नाम सुनते ही चीखने लगता है। वह काफी डरा हुआ था। घर आने पर बच्चे ने बताया कि टीचर ने उसे पीटा है। उसके सिर पर नाखूनों से नोचने के निशान भी मिले। CCTV में थप्पड़ मारते दिखने का दावा पिता अतुल ने बताया कि अगले दिन स्कूल जाकर उन्होंने CCTV फुटेज देखा। उनके मुताबिक, फुटेज में टीचर बच्चे को थप्पड़ मारती और उसके सिर को नाखूनों से नोचती दिखाई दीं। इसके बाद परिजनों ने प्रिंसिपल से मिलकर एक महीने का CCTV फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप है कि इस मांग पर प्रिंसिपल नाराज हो गए। उन्होंने कहा, 'जो करना है कर लो, यहां से कुछ नहीं मिलेगा।' परिजनों का यह भी आरोप है कि टीचर दूसरे बच्चों के साथ भी मारपीट करती हैं। पिता ने पुलिस से स्कूल का CCTV फुटेज जल्द कब्जे में लेने की मांग की है। उनका कहना है कि देरी होने पर सबूत मिटाए जा सकते हैं। यह सिर्फ उनके बेटे का नहीं, बल्कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की सुरक्षा का मामला है। थाना प्रभारी बोले- कानूनी कार्रवाई की जा रही शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि स्कूल का CCTV फुटेज चेक कर प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ एफआईआर लिखा गया है। इस मामले की गहनता से जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पीईटी परीक्षा शुरू: रेटिना स्कैनिंग और बायोमेट्रिक जांच से:नकल रोकने के लिए मुरादाबाद के 52 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
    Next Article
    जौनपुर आने वाली ट्रेनों में दिवाली-छठ पर 'नो रूम':वेटिंग लिस्ट 100 पार, मुंबई से आने वाली गोदान, साबरमती जैसी ट्रेनें फुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment