Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Elon Musk ने माना, यूक्रेन में SpaceX ने घटाई थी Starlink इंटरनेट की रफ्तार

    2 hours from now

    1

    0

    अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने स्वीकार किया है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने यूक्रेन में स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवा की गति सीमित की थी। गति सीमित किए जाने से अग्रिम मोर्चे पर यूक्रेनी सेना के अभियान एक सप्ताह से अधिक समय तक प्रभावित रहे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को बताया कि देश में स्टारलिंक और स्टारशील्ड की उपग्रह संचार सेवाओं की गति पहले की तरह बहाल हो गई है।जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब इंटरनेट की गति आवश्यक स्तर पर पहुंच गई है।’’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात से सेवाओं की गति बहाल होनी शुरू हुई थी और शनिवार सुबह तक इसमें पर्याप्त सुधार हो गया, जिससे अग्रिम मोर्चे पर सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति और रूस के जेट इंजन वाले शाहेद ड्रोन से बचाव में मदद मिली है। यूक्रेन की ओर से सेवाएं बहाल होने की जानकारी दिए जाने के बाद एलन मस्क ने पिछले सप्ताह लगाई गई पाबंदियों पर प्रतिक्रिया दी। मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्वीकार किया कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवा की गति सीमित की थी।मस्क ने लिखा, ‘‘स्टारलिंक एक असैन्य व्यावसायिक सेवा है। लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों में इसका इस्तेमाल करने की अनुमति कभी नहीं दी गई और न ही ऐसा होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की सेना ने स्टारलिंक की सेवा संबंधी शर्तों का उल्लंघन किया और लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों में इसका इस्तेमाल किया। पिछले सप्ताह इस खामी को दूर कर दिया गया।’’ हालांकि, मस्क ने कहा कि स्टारलिंक के सैन्य इस्तेमाल वाले संस्करण ‘स्टारशील्ड’ की सेवाओं में किसी भी तरह का बदलाव अमेरिकी सरकार के नियंत्रण में है।स्टारशील्ड यूक्रेन के ड्रोन अभियानों और सैन्य संचार का मुख्य आधार है। मस्क ने फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण के बाद से देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में स्पेसएक्स की भूमिका का भी बचाव किया। पिछले सप्ताह स्टारशील्ड पर लगाई गई पाबंदियों से यूक्रेन की सेना और सरकार के अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई थी।सैन्य कमांडरों ने कुछ ड्रोन से संपर्क टूटने और सैन्य अभियान बाधित होने की जानकारी दी थी। इन सेवाओं की बहाली ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका ने युद्ध समाप्त कराने के लिए नए सिरे से कूटनीतिक प्रयास शुरू किए हैं। रूस ने बुधवार को अगले महीने अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति जताई।इसके अलावा, कीव और मॉस्को ने शुक्रवार को यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले युद्धग्रस्त शहर ओलेश्की के आसपास सीमित क्षेत्र में युद्धविराम पर भी सहमति जताई थी। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से यह समझौता हुआ था। स्टारलिंक एवं स्टारशील्ट सेवाओं की गति पर प्रतिबंध से यूक्रेन और अमेरिका के संबंधों में तनाव बढ़ गया था।रूस से डीजल आयात को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मॉस्को के बीच कथित समझौते के कारण दोनों देशों के संबंध पहले ही तनावपूर्ण हो गए हैं। यूक्रेन ने इस समझौते को विश्वासघात माना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को Defense Superpower बनाने के लिए Telangana को रक्षा उद्योग का बड़ा केंद्र बनाना लक्ष्य: Revanth Reddy
    Next Article
    केंद्र को दवा कंपनियों से ₹8,447 करोड़ वसूलना बाकी:महंगी दवाएं बेचने पर ₹10 हजार करोड़ वसूली का आदेश था, अब तक ₹1,582 करोड़ ही मिले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment