Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर आने वाली ट्रेनों में दिवाली-छठ पर 'नो रूम':वेटिंग लिस्ट 100 पार, मुंबई से आने वाली गोदान, साबरमती जैसी ट्रेनें फुल

    1 day ago

    6

    0

    दिवाली और छठ पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में कंफर्म टिकट की मांग बढ़ गई है। दो महीने पहले बुकिंग शुरू होने के बावजूद कई ट्रेनों में कुछ ही घंटों के भीतर 'नो रूम' की स्थिति बन गई। खासकर बड़े शहरों से जौनपुर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी हो रही है। त्योहार पर घर लौटने के लिए लोग सुबह पांच बजे से ही जौनपुर जंक्शन के टिकट काउंटर पर कतार लगा रहे हैं। कंफर्म टिकट पाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री जौनपुर जंक्शन पहुंच रहे हैं। काउंटर पर शुरुआती कुछ यात्रियों को ही टिकट मिल पाता है, जबकि बाकी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। ऐसे में कई यात्रियों के सामने तत्काल टिकट का विकल्प ही बचता है। कई ट्रेनों में 'नो रूम' की स्थिति मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस, साबरमती, गंगा सतलज और इंदौर-पटना एक्सप्रेस में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, टाटा-अमृतसर, सुहेलदेव, सद्भावना और दून एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट करीब 100 तक पहुंच गई है। इससे त्योहारों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। त्योहारों के चलते बढ़ी यात्रियों की संख्या टिकट प्रभारी पी. राम ने बताया कि त्योहारों के चलते यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिवाली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिसके कारण ट्रेनों में टिकट की मांग बढ़ जाती है। यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए पहले से योजना बनाने और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी लेने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में टीचर-प्रिंसिपल के खिलाफ FIR:प्लेवे के बच्चे का सिर नोचकर मारा था थप्पड़, स्कूल के नाम पर चींखता है बच्चा
    Next Article
    PET परीक्षा-पहली पाली का एग्जाम शुरू:मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा, 2 घंटा पहले सेंटरों पर पहुंचे अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment