Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    बालोद, छह अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।उन्होंने बताया कि सोमवार को बालोद पुलिस थानाक्षेत्र में एक लाइब्रेरी में पढ़ाई के बाद पैदल घर लौटते समय एक व्यक्ति ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि युवती की चीखें सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और युवती के पिता (जो पुलिसकर्मी हैं) को सूचना दी, जिसके बाद युवती को बालोद के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में युवती को इलाज के लिए रायपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर (20) और उसके दोस्त करण कुंजाम (20) को सोमवार शाम को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनकर युवती से शादी करना चाहता था, जबकि युवती ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अधिकारी ने बताया कि सोनकर को युवती के किसी अन्य युवक से बात करने का शक भी था और इससे नाराज होकर उसने कुंजाम के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई।चव्हाण ने बताया कि दोनों आरोपियों ने घटना से लगभग एक सप्ताह पहले पड़ोसी जिले दुर्ग से तेजाब खरीदा था और तब से ही वे युवती को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) विनय साहू की अगुवाई वाले दल ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और शहर में अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने बालोद शहर के कुंदरापारा निवासी सोनकर पर ध्यान केंद्रित किया।उन्होंने बताया कि शुरू में उसने कई मनगढ़ंत बातें बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि बाद में सोनकर ने युवती के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल की और कहा कि जब युवती ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया और उसे किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम का शक हुआ, तो वह नाराज हो गया था। अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि लगभग तीन महीने पहले, उसने और उसके स्कूल के दोस्त कुंजाम (जो बीजापुर जिले के भैरमगढ़ का रहने वाला है) ने युवती पर तेजाब फेंकने की योजना बनाई थी।अधिकारी ने बताया कि युवती को शादी के लिए मनाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद सोनकर ने 26 सितंबर को कुंजाम को बालोद बुलाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 27 सितंबर को तेजाब खरीदा और भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान हमला करने की योजना बनाई, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजामों के कारण उक्त योजना छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे, जब युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तो कुंजाम ने सोनकर के कहने पर कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया।अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद कुंजाम तांदुला बांध की ओर भागा और बाद में कांकेर जिले के चारमा पहुंचने से पहले झलमला और मरकाटोला तक लिफ्ट ली। उन्होंने बताया कि सोनकर के बयान के बाद पुलिस ने कुंजाम की तलाश शुरू की और उसे कोंडागांव जिले से हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हमले में इस्तेमाल तेजाब और घटना के समय पहने गए कपड़ों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन सामानों को जब्त कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि युवती की हालत स्थिर बताई गई है तथा उसका रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय
    Next Article
    Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment