Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bandi Sanjay ने Telangana के स्मार्ट राशन कार्ड पर CM रेवंत की तस्वीर का विरोध किया

    55 minutes ago

    2

    0

    केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार को तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर स्मार्ट पीडीएस राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी की तस्वीरें छापने को लेकर सवाल उठाया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने यह भी पूछा कि केंद्र सरकार राज्य को चावल उपलब्ध कराती है, इसके बावजूद कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर क्यों नहीं छापी गई है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘न तो मुख्यमंत्री और न ही संबंधित मंत्री स्थायी होते हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट कार्ड पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।संजय कुमार ने कहा कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा वितरित किए गए कार्ड पर तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की तस्वीर थी, लेकिन उनके पद से हटने के बाद वे कार्ड बेकार हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार तेलंगाना में 57 लाख राशन कार्ड धारकों को चावल उपलब्ध करा रही है। चावल और धन मोदी जी दे रहे हैं लेकिन आप अपनी तस्वीरें छाप रहे हैं।आपको इसका क्या अधिकार है?’’ वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाले कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सदस्य अतीत में विधानसभा में राष्ट्रगीत बजाए जाने के दौरान सदन से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा कि वह यहां चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में एक लाख लोगों के साथ वंदे मातरम् का गायन आयोजित करेंगे। उन्होंने एआईएमआईएम नेताओं को कार्यक्रम को रोकने की चुनौती भी दी।मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को यहां के निकट संगारेड्डी शहर में ‘स्मार्ट पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली)’ कार्ड के वितरण की शुरुआत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand exam row: रांची में भर्ती धांधली के खिलाफ छात्रों की Tiranga Yatra, 20 को घेराव
    Next Article
    Prashant Kishor ने Madhubani SSP से मुलाकात कर जेल में युवक की मौत की 10 दिनों में जांच मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment