Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Barnala में चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारे, कांग्रेस में कलह

    6 hours ago

    1

    0

    बरनाला, दो अगस्त कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कोशिश के बावजूद पार्टी की पंजाब इकाई में अंदरूनी कलह थम नहीं रही है तथा रविवार को यहां एक कार्यक्रम में पंजाब मामलों के प्रभारी पार्टी महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने नारेबाज़ी की। कांग्रेस अगले साल के आरंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार की तैयारी में जुटी है लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थक लगातार नारेबाज़ी कर रहे हैं। शनिवार को पटियाला और संगरूर में ‘हर बूथ कांग्रेस मज़बूत’ कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन में नारे लगाने के कारण व्यवधान पैदा हुआ।रविवार को बरनाला में कार्यक्रम के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह चन्नी के समर्थन में नारे लगाने लगा, जिससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम में रुकावट आई। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उनसे बैठक होने देने की अपील की। उन्होंने उनसे कहा, ‘कोई नारा नहीं।’ नाराज़ नेताओं को शांत करने के लिए बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों मंच से नीचे उतरे।बिना किसी का नाम लिए ढिल्लों ने कहा, ‘‘इस राज्य में पांच- सात ऐसे नेता हैं जो दिल्ली में बातें करते हैं और अपनी कहानियां बनाते हैं। दिल्ली में इंदिरा भवन में बैठकर वे कांग्रेस को मज़बूत करने की बातें करते हैं। फिर वे वापस आकर (राज्य में) दूसरों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की ज़रूरत है।’’ पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि जो लोग जानबूझकर पार्टी का माहौल खराब करते हैं, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘अगर किसी को कोई समस्या है, तो उसे आलाकमान के सामने बताना चाहिए।’’ पार्टी नेतृत्व के बार-बार यह कहने के बावजूद कि 2027 के पंजाब चुनाव से पहले संगठन की एकता को मज़बूत करने की कोशिशें चल रही हैं, प्रदेश पार्टी इकाई गुटबाज़ी से जूझ रही है। यह अंदरूनी कलह तब सामने आई जब कांग्रेस आलाकमान ने एक जुलाई को अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाए रखने और जालंधर के सांसद चन्नी को अपनी चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने का फ़ैसला किया।प्रदेश में नेतृत्व को लेकर खींचतान बढ़ने के बीच, भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस आलाकमान ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और मंत्रियों के बारे में फ़ैसला करेगा। बघेल ने शुक्रवार को पार्टी की पंजाब इकाई में गुटबाज़ी की बात को खारिज कर दिया था। उन्होंने आज चेतावनी दी कि जो कोई भी अनुशासनहीनता करेगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।शनिवार को चन्नी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बैठकों के दौरान अनुशासन बनाए रखें और ऐसी नारेबाजी से बचें जिससे पार्टी के भीतर मतभेद पैदा हो सकते हैं। बघेल इन दिनों पंजाब की यात्रा पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Deepanker Bhattacharya: शिक्षा और प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ आंदोलन राष्ट्रव्यापी बना
    Next Article
    पंजाब Monsoon सत्र आज से, हंगामेदार रहने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment