Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहेब की तस्वीर के अपमान पर बखेड़ा:गाजियाबाद में अधिवक्ताओं ने DPO के ऑफिस में घुसकर हंगामा किया, FIR की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गाज़ियाबाद में विकास भवन में जिला प्रोफेशन अधिकारी के ऑफिस में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के अपमान पर आज जमकर हंगामा हुआ। जहां अधिवक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। विकास भवन परिसर के प्रोबेशन कार्यालय के एक लिपिक कक्ष में बाबा साहेब की तस्वीर खिड़की के पास बाहर की ओर लगी हुई थी। तस्वीर पर धूल और गंदगी जमी हुई थी, साथ ही वह उल्टी अवस्था में पाई गई। ऑफिस के इंचार्ज पर लगाया अपमान का आरोप वकीलों ने इसे बाबा साहेब का अपमान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। अधिवक्ता हरेंद्र गौतम ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाई जानी है, और उससे पहले इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित सरकारी कर्मचारी जितेंद्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में बाबा साहेब की तस्वीर को सम्मानपूर्वक वहां से हटाया गया और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की गई। हालांकि अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सभी अधिवक्ता एकजुट होकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। वकीलों ने मौके पर ही पुलिस को लिखित में तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी डॉक्टर की बाथरूम में लाश मिली:शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था; बदायूं जिला अस्पताल में तैनात थे
    Next Article
    बरेली में 2.57 लाख से ज्यादा बढ़े नए वोटर:स्पेशल इंटेसिव रिवीजन की फाइनल लिस्ट जारी, डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment