Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी डॉक्टर की बाथरूम में लाश मिली:शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था; बदायूं जिला अस्पताल में तैनात थे

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिला अस्पताल के 52 साल के डॉक्टर गणेश यादव की सरकारी आवास के बाथरूम में लाश मिली है। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस के अनुसार, बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे वह फर्श पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। डॉक्टर सरकारी आवास में अकेले रहते थे। घटना का पता उस वक्त चला, जब उन्होंने घरवालों के कई बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं की। परिजनों ने उनके बगल में रहने वाले जिला महिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. को फोन किया। उन्होंने डॉक्टर के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। डॉ. गणेश मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले थे। डॉ. गणेश 2023 से बदायूं जिला अस्पताल में पोस्टेड थे। वह एनेस्थीसिया विशेषज्ञ थे। वह हार्ट के मरीज थे। उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। वह दिल्ली एम्स से इलाज करवा रहे थे। डॉ. गणेश यादव का परिवार मुरादाबाद की इंदिरा आवास सोसाइटी, मिलन बिहार में रहता है। परिवार में 14 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। डॉक्टर गणेश यादव के बगल में रहने वाले जिला महिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. इंदुकांत ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनके पास डॉ. गणेश के घर से कॉल आया था। परिजनों ने बताया था कि वे काफी देर से डॉ. गणेश के नंबर पर कॉल कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि वह तुरंत उनके घर पहुंचे और कई बार आवाज लगाई व गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुबह 11:20 बजे अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। 11:45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर दाखिल होने पर डॉ. गणेश का शव बाथरूम में नग्न पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने कपड़े पहनाकर शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी बोले- बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था थाना कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए आशंका है कि नहाने के दौरान डॉ. गणेश को हार्ट अटैक आ गया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके आवास से कोई सामान गायब नहीं मिला है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के कोई सुराग मिले हैं। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया- उनके एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. गणेश का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिला है। वे हार्ट पेशेंट थे। संभवत: नहाने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला:कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सड़क के झगड़े से परेशान होकर पति ने सुसाइड किया':लखनऊ नगर निगम का समाधान दिवस, फरियादी बोला- चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर
    Next Article
    बाबा साहेब की तस्वीर के अपमान पर बखेड़ा:गाजियाबाद में अधिवक्ताओं ने DPO के ऑफिस में घुसकर हंगामा किया, FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment