Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU के वीसी का गेट ठेलकर घुसे हजारों स्टूडेंट:रात में नारेबाजी कर हंगामा, इस्तीफा मांगा; छात्रा की मौत के बाद आक्रोश

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में छात्रों ने बवाल कर दिया। वो मंगलवार आधी रात को वीसी प्रोफेसर आरके मित्तल से मिलने की जिद करने लगे। उन्हें जब रोका गया तो पूरी यूनिवर्सिटी के छात्र वीसी आवास के बाहर इकट्ठा हो गए। आवास के बंद गेट को जबरदस्ती खोलते हुए अंदर घुस गए। हालांकि, अंदर वीसी नहीं मिले। वह कैंपस से कहीं बाहर थे। छात्रों यह आक्रोश इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट अनामिका सिंह की मौत के बाद फैला। स्टूडेंट्स का कहना है कि अनामिका को हॉस्टल का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हुई थी। उसका इलाज 5 दिन से वाराणसी में चल रहा था। मंगलवार शाम उसकी जान चली गई। यह मौत यशोधरा हॉस्टल और मेस के जिम्मेदारों की लापरवाही से हुई। 3 तस्वीरें देखिए- छात्रा बोली- हर मेस के खाने में कीड़े मिलते हैं छात्रा वंशिका चौबे ने बताया- यहां के हर मेस के खाने में कीड़े मिलते हैं। कहीं भी शिकायत नहीं सुनी गई। वार्डन से लेकर ऊपर तक हमने शिकायत की। एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई केवल दूषित खाना खाने से। यह नॉर्मल मौत नहीं, संस्था की तरफ से की गई हत्या है। हम लोग बात उठाने आए तो हमारे लिए सिक्योरिटी गार्ड बुला लिये गए गए। हम पर गार्डों ने लाठीचार्ज किया। पुरुष सुरक्षा गार्ड आए और लड़कियों पर उन्होंने लाठियां बरसाईं। जब तक वीसी बात नहीं करेंगे, धरना चलता रहेगा छात्रा दीक्षा ने कहा- यहां जब भी कोई बात होती है तो महज 10 मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई सामने बात तक करने के लिए नहीं आता। स्टूडेंट्स से बात करने अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई भी सामने नहीं आया। जब तक खुद कुलपति आकर बात नहीं करते, यह धरना जारी रहेगा। विश्वविद्यालय का खाना ही नहीं, पानी भी खराब है। 7-8 महीने से वीसी को एप्लीकेशन दिया जा रहा है कि खाना यहां का सही करवा दीजिए। पूरे कैंपस में पानी दूषित रहता है। प्रॉक्टर को किसी बात की सूचना दी जाती है तो वह 4 घंटे बाद आते हैं। बीमार होने के बाद परिजन वाराणसी लेकर गए स्टूडेंट्स का कहना है अनामिका तबीयत खराब होने पर 5 दिन पहले विश्वविद्यालय से छुट्टी लेकर वाराणसी स्थित अपने घर चली गई थी। एक स्टूडेंट ने बताया- अनामिका ने छात्रावास के दोस्तों को बताया था कि डॉक्टर ने बीमार होने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया था। इलाज चल रहा था कि मंगलवार देर शाम मौत हो गई। अनामिका की मौत की सूचना मिलते ही नाराज विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं छात्रावास से बाहर आकर कुलपति आवास पहुंचे और मेस में खराब खाना परोसे जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षागार्ड बुला लिए। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ में BBAU के 8 स्टूडेंट्स पर एक्शन : निलंबन के बाद रात से भूख हड़ताल पर, दिन में कड़ी धूप में भी बैठे लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टूडेंट भूख हड़ताल पर बैठे हैं। स्टूडेंट का आंदोलन रात में शुरू हुआ था, जो अभी दिन में भी जारी है। रात में वे मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। दिन में धूप में बैठे हुए हैं। हालात बिगड़ते देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। विश्वविद्यालय ने 8 स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में गर्मी से बिजली व्यवस्था पर दबाव:ट्रांसफार्मर ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर, सप्लाई सुधार की कोशिश
    Next Article
    साइबर ठग ने Cheq ऐप से उड़ाए 33 हजार:नहीं आया OTP, बकाया जमा करने पर हुई जानकारी,पीड़ित ने थाने में FIR कराई दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment