Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबूपुरवा में जेसीबी से भिड़ने से बाइक सवार की मौत:साइकिल सवार को बचाने में हादसा, पनकी में ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

    3 hours ago

    1

    0

    बाबूपुरवा में देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से भिड़ गई। सिर पर चोट आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घायल को हैलट में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। म्यूजिकल फाउंटेन के पास हुआ एक्सीडेंट सेन पश्चिम पारा के यशोदा नगर निवासी मनोज पांडेय का 24 वर्षीय बेटा अंकुर फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में पत्नी शिखा व छोटा बेटा कुनाल है। परिजनों ने बताया कि देर रात अंकुर बाइक से घर लौट रहा था। वह म्यूजिकल फाउंटेन के पास पहुंचा था, तभी साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे जेसीबी खड़ी थी, जिससे बाइक जा भिड़ी। अंकुर के सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे हैलट भेजा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक साइकिल सवार को बचाने में लहरा गई थी, जिससे हादसा हुआ। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत पनकी में रेलवे लाइन पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मूलरूप से औरैया के सहायल निवासी 44 वर्षीय संतोष कुमार दिल्ली में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सुमन, दो बच्चे अक्षय व श्रद्धा हैं। परिजनों ने बताया कि संतोष के साले के बेटे का मुंडन संस्कार था। इसलिए तीन दिन पहले वह परिवार समेत आया था। सोमवार शाम को उसे वापस जाना था। ट्रेन पकड़ने के लिए परिजनों संग मैथा स्टेशन पहुंचा, तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टड़ियावां सीएचसी में मिलीं अनियमितताएं:लांड्री, वेतन गड़बड़ी पर कार्रवाई के निर्देश, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Next Article
    ललितपुर में यूपीआई फ्रॉड, 2.17 लाख रुपए की धोखाधड़ी:कोर्ट के आदेश पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment