Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चा चोरी केस में प्राइवेट अस्पताल की भूमिका की जांच:सहारनपुर में आरोपी ने डॉक्टर से संपर्क की बात कबूली,फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का था प्लान

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी करने के मामले में अब बहादराबाद के एक निजी अस्पताल की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी महिला आशु ने बताया कि नवजात चोरी करने से पहले ही उसकी बहादराबाद बाईपास स्थित निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर से बात हुई थी। पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे को अस्पताल लाने पर मदद करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि नवजात को अस्पताल लाने के बाद उसे आशु की डिलीवरी से पैदा हुआ बच्चा साबित करने के लिए दस्तावेज तैयार किए जाने थे। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी करने के बाद आशु बच्चे को लेकर सीधे बहादराबाद पहुंची। यहां उसने उसी निजी अस्पताल में खुद और नवजात को भर्ती कराया। जांच में सामने आया है कि अस्पताल में बच्चे का इलाज भी कराया गया था। नवजात चोरी करने से पहले डॉक्टर से किया था संपर्क पूछताछ में आशु ने पुलिस को बताया कि उसने नवजात चोरी करने से पहले ही निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर से संपर्क किया था। उसने डॉक्टर को अपनी स्थिति बताई और बच्चा अस्पताल लाने के बाद मदद मांगी थी। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर की ओर से उसे भरोसा दिया गया था कि बच्चे को अस्पताल लाने के बाद डिलीवरी से जुड़े दस्तावेज तैयार कर दिए जाएंगे। इसी भरोसे के बाद आशु ने जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी किया और उसे लेकर बहादराबाद पहुंची। अब पुलिस यह पता कर रही है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान बच्चे के नाम पर कौन-कौन से दस्तावेज तैयार किए गए और इलाज के रिकॉर्ड में क्या जानकारी दर्ज की गई। अस्पताल से निकलने के बाद पुलिस ने पकड़ा पुलिस के अनुसार, आशु कुछ समय तक नवजात के साथ निजी अस्पताल में भर्ती रही। इसके बाद वह बच्चे को लेकर वहां से निकल गई। वापस लौटते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नवजात को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया गया। जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने के बाद पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इसी दौरान आशु के बच्चे को लेकर बहादराबाद जाने की जानकारी पुलिस के सामने आई। डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की भूमिका जांच के दायरे में आशु के बयान के बाद अब निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर और स्टाफ की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस यह पता कर रही है कि डॉक्टर और आरोपी महिला के बीच कब संपर्क हुआ था और नवजात को अस्पताल लाने से पहले क्या तैयारी की गई थी। पुलिस अस्पताल के भर्ती रिकॉर्ड, इलाज से जुड़े दस्तावेज और बच्चे की पहचान से संबंधित कागजात की भी जांच करेगी। अगर जांच में आरोपी महिला के आरोप सही पाए जाते हैं तो डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट बहादराबाद थाना प्रभारी प्रदीप सिंह चीमा के अनुसार, आरोपी महिला ने चोरी किए गए नवजात को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पूछताछ में महिला डॉक्टर से पहले संपर्क और बच्चे को अपनी डिलीवरी से पैदा हुआ साबित करने के लिए दस्तावेज तैयार कराने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। अस्पताल के पंजीकरण और नियमों के उल्लंघन की भी जांच होगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में घने बादल छाए, टेम्प्रेचर 28°C
    Next Article
    हरदोई में जमीन-विवाद पर आरोपियों ने खंभे-उखाड़े फसल बर्बाद की:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, एक ही परिवार के 9 लोगों पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment