Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

    3 hours from now

    1

    0

    कांगो में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की पहचान सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ‘ऑडिटर जनरल’ लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया के रूप में हुई है।कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना में इन दोनों अधिकारियों के अलावा चालक दल के सदस्यों समेत 12 अन्य लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से देश की राजधानी किंशासा लौट रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। कांगो की सेना पिछले साल से देश के पूर्वी क्षेत्र में रवांडा समर्थित विद्रोही समूह एम23 समेत कई विद्रोही संगठनों से लड़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता
    Next Article
    Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment