Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

    3 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि जल संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है और ‘भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह’ (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) के दौरान रखे गए विचारों और प्रौद्योगिकियों को धरातल पर ठोस परियोजनाओं के रूप में लागू किया जाना चाहिए। यहां भारत मंडपम में पाटिल ने भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह के नौवें संस्करण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान हुए विचार-विमर्श से तीन महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं-जल संरक्षण में जनभागीदारी का महत्व, विज्ञान एवं नयी प्रौद्योगिकी का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना और देशों तथा संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना। पाटिल ने कहा, ‘‘जल सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है।यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल संचय जन भागीदारी जैसी पहल से मिले अनुभव बताते हैं कि जब सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं, तो ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। पाटिल ने कहा कि कार्यक्रम में विज्ञान, कार्यप्रणाली, डेटा और नयी प्रौद्योगिकी की भूमिका पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रौद्योगिकियां केवल प्रस्तुतियों और चर्चाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इन्हें बड़े पैमाने पर धरातल पर लागू किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन
    Next Article
    उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment