Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:दाएं पैर में इंजरी; वापसी के लिए अब जिम्बाब्वे सीरीज का इंतजार

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर चोटिल हो गए हैं। उनके दाएं पैर की आगे की हड्डी में चोट लगी है। इस वजह से वे कम से कम 3 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। चोट के कारण हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों सीरीज नहीं खेल पाएंगे। टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। 2 हफ्ते आराम, इसके बाद शुरू होगा रिहैब BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, हार्दिक के हालिया स्कैन में दाएं पैर के आगे की हड्‌डी में इंजरी सामने आई है। उन्हें 2 हफ्ते पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। BCCI मेडिकल पैनल के हेड डॉ. दिनशॉ पारदीवाला अभी जापान में हैं। उनके लौटने के बाद हार्दिक की रिपोर्ट का आकलन किया जाएगा। इसके बाद रिहैब शुरू करने का फैसला होगा। इंडिया-ए टीम में चुने गए थे, अब ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज भी नहीं खेलेंगे हार्दिक का रिर्टन टू प्ले टारगेट 20 सितंबर रखा गया था। इसी के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया था। नई चोट के कारण अब वे इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। एशियन गेम्स के लिए जापान जाने वाले थे BCCI हार्दिक को एशियन गेम्स के लिए जापान जाने वाले भारतीय दल के साथ भेजना चाहता था। इसके लिए बोर्ड की ऑपरेशंस टीम ने उनके पासपोर्ट का वीजा वर्क भी शुरू कर दिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान हार्दिक को घुटने के आसपास तेज दर्द हुआ। उन्होंने कुछ दिन आराम किया। फिटनेस सर्टिफिकेट लेने की तैयारी के दौरान दर्द फिर उभर आया। इसके बाद स्कैन कराया गया, जिसमें इंजरी की पुष्टि हुई। 4 महीने में तीसरी बार समस्या 32 साल के हार्दिक IPL के बाद से बेंगलुरु में रह रहे हैं। वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे थे। पिछले 4 महीने में हार्दिक को तीन बार चोट की समस्या हुई है। अफगानिस्तान वनडे सीरीज, इंग्लैंड टी-20 सीरीज और अब ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से पहले उन्हें चोट लगी। इन चोटों ने उनकी वापसी की टाइमलाइन को प्रभावित किया है। अब जिम्बाब्वे सीरीज में वापसी पर नजर न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होने के बाद हार्दिक की वापसी अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकती है। अगर तब तक वे फिट नहीं होते हैं तो विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर फिटनेस साबित करने का विकल्प होगा। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए:सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर लगी, फिर फिजियो ने आइस पैक लगाया भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुक्रवार को चोट लग गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर जा लगी। वे काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद सिराज तुरंत गिल के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। फिजियो ने पहले उनके कंधे की फ्लेक्सिबिलिटी जांची और फिर कोहनी पर आइस पैक लगाया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स-भारत को पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल:सावन बरवाल ने सिल्वर दिलाया; विमेंस राइफल शूटिंग में भारत को रजत
    Next Article
    शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए:सिराज की गेंद उनके दाहिनी कोहनी पर लगी, फिर फिजियो ने आइस पैक लगाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment