Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों को फुसलाकर टप्पेबाजों ने उड़ाए 16 हजार:दिनदहाड़े बाजार में बर्तन की दुकान से गोलक साफ, CCTV में कैद दो शातिर

    8 hours ago

    1

    0

    बरनाहल थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े दो टप्पेबाजों ने एक बर्तन की दुकान से बच्चों को फुसलाकर 16 हजार रुपये नकद चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह घटना बरनाहल नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित एक बर्तन भंडार की है। दुकान संचालिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि जब वह किसी काम से बाहर गई थीं, तब उनका बच्चा दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए और बर्तन दिखाने के बहाने बच्चे को बातों में उलझा लिया। आरोप है कि एक युवक बच्चे को बातों में लगाए रहा, जबकि उसके दूसरे साथी ने मौके का फायदा उठाकर गोलक में लगी चाबी से उसे खोल लिया। गोलक से करीब 16 हजार रुपये की नकदी निकालने के बाद, दोनों बिना कोई सामान खरीदे ही तेजी से दुकान से बाहर निकल गए और बाजार की ओर भागते हुए दिखाई दिए। घटना के समय बच्चा कुछ समझ नहीं पाया। लक्ष्मी देवी के दुकान लौटने पर उन्हें नकदी गायब मिली। बच्चे से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दोनों युवक वारदात के बाद भागते हुए कैद हो गए। बच्चे ने फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान भी की। पीड़िता ने बरनाहल थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाम, उम्र, परिवार से जुड़ी गलतियां होंगी दूर:मतदाता सूची में ‘लाजिकल डिस्क्रिप्शन’ से करेंगे बड़ी सफाई
    Next Article
    शिक्षक पर फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी का आरोप:शामली में योग्यता व आरक्षण नियमों का उल्लंघन कर की पूरी नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment