Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक पर फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी का आरोप:शामली में योग्यता व आरक्षण नियमों का उल्लंघन कर की पूरी नौकरी

    9 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद की ऊन तहसील के पिंडोरा गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज के एक सहायक अध्यापक पर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि अध्यापक ने अगले महीने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले तक पूरी नौकरी अनियमितताओं के साथ की है। कस्बा ऊन निवासी सचिन चौधरी और पिंडोरा गांव के विकास चौधरी ने पूर्व प्रधानाचार्य एवं वर्तमान सहायक अध्यापक सहेंद्रपाल सिंह पर ये आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, सहेंद्रपाल सिंह की नियुक्ति अगस्त 1995 में मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल नियमावली 1978 के तहत निर्धारित योग्यता बीटीसी के बजाय बीए बी.एड (पत्राचार) के आधार पर हुई थी। इसके अतिरिक्त, उन पर अनुसूचित जाति के आधार पर नियुक्ति पाने का भी आरोप है, जबकि वे जाति से जाट हैं। सहेंद्रपाल सिंह पर अपने नौ साल के प्रधानाचार्य कार्यकाल के दौरान अवैध रूप से आठवीं तक की फीस वसूलने का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने यह राशि अपनी जेब में डाली। विभाग का दबाव बढ़ने पर उन्होंने कथित तौर पर केवल 17 या 18 लाख रुपये ही विभाग में जमा कराए। पिछले दो-तीन वर्षों से इन शिकायतों के बावजूद, विभाग अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौड़ और एबीएसए ने इस मामले में अभी भी जांच जारी होने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों को फुसलाकर टप्पेबाजों ने उड़ाए 16 हजार:दिनदहाड़े बाजार में बर्तन की दुकान से गोलक साफ, CCTV में कैद दो शातिर
    Next Article
    अनूप खेतान बने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष:महंत राजूदास ने सीतापुर में की नियुक्ति, भटके युवाओं को सनातन से जोड़ने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment