Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाम, उम्र, परिवार से जुड़ी गलतियां होंगी दूर:मतदाता सूची में ‘लाजिकल डिस्क्रिप्शन’ से करेंगे बड़ी सफाई

    7 hours ago

    1

    0

    निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब ‘लाजिकल डिस्क्रिप्शन’ प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज उन तकनीकी और तर्कहीन त्रुटियों को चिन्हित कर सुधारना है, जो सामान्य डेटा पैटर्न के आधार पर असंभव या संदिग्ध प्रतीत होती हैं। उदाहरण के तौर पर यदि मतदाता सूची में किसी पिता की आयु 15 वर्ष दर्ज है, जो स्पष्ट रूप से डेटा एंट्री की त्रुटि दर्शाता है। इसी तरह एक ही व्यक्ति से छह या उससे अधिक मतदाताओं को बच्चों के रूप में जोड़े जाने जैसी असामान्य प्रविष्टियां भी जांच के दायरे में हैं। आयोग का उद्देश्य इन विसंगतियों को दूर कर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। जिले में अब तक करीब 6 लाख मतदाताओं के नाम इस प्रक्रिया के तहत चिन्हित किए गए हैं। संबंधित मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। हालांकि उन्हें किसी प्रकार की व्यक्तिगत सुनवाई में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने आयु, पारिवारिक संबंध या अन्य विवरण से जुड़े आवश्यक प्रमाण पत्र संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) को उपलब्ध करा देंगे। बीएलओ दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सूची में आवश्यक संशोधन करेंगे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी आधार पर संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसी का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर काशी-मुंबई का अद्भुत संगम:सिद्धिविनायक मंदिर से बाबा विश्वनाथ के लिए आई पावन भेंट, आधी रात होगी मंगला आरती
    Next Article
    बच्चों को फुसलाकर टप्पेबाजों ने उड़ाए 16 हजार:दिनदहाड़े बाजार में बर्तन की दुकान से गोलक साफ, CCTV में कैद दो शातिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment