Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची कुएं के पास मिली, डॉग स्क्वॉड ने खोजा:भदोही के कुनबीपुर गांव में 4 साल की बच्ची हुई थी गायब

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही पुलिस के डॉग स्क्वॉड ने औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव से लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची को ढूंढ निकाला है। बच्ची गांव के एक कुएं के पास मिली। यह घटना 12 फरवरी 2026 को सामने आई थी। बच्ची अपने घर से गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। तलाश अभियान में भदोही डॉग स्क्वॉड के श्वान 'मैको' को लगाया गया। 'मैको' ने अपनी विशेष क्षमता का प्रदर्शन करते हुए गुमशुदा बच्ची को गांव के कुएं के पास खोज निकाला। श्वान 'मैको' को NTCDA (नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग एंड एनिमल), पंचकुला, हरियाणा से 9 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। वह अपने बैच के शीर्ष 5 कैडेट्स में से एक रहा है। भदोही पुलिस का डॉग स्क्वॉड चोरी, लूट और हत्या जैसे मामलों के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यह स्क्वॉड घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और अपराधियों की पहचान में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, त्योहारों और वीआईपी ड्यूटी के दौरान भी सुरक्षा जांच में इसकी अहम भूमिका रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में चौधरी की नई टीम में फंसा जातीय पेंच:लखनऊ के बाद अब दिल्ली में होगा मंथन, राजनाथ के बेटों पर सबकी नजर
    Next Article
    प्रधान का शव मिला, मौत का कारण अस्पष्ट:चेहरे पर मिले जानवर के काटने के निशान, बिसरा सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment