Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SAMA में राग, ताल और शिव स्तुति का अद्भुत संगम:जोएल वीणा ने समझाया रागों का भाव और महत्व, संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनी रविवार की शाम

    1 hour ago

    1

    0

    रविवार शाम गंगा प्लाज़ा स्थित साउंड एंड म्यूजिक एकेडेमी में आयोजित ‘रागा एंड सागा ’ वाद्य संगीत संध्या ने श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और आध्यात्मिकता से जोड़ दिया। अमेरिका से आए अंतरराष्ट्रीय कलाकार जोएल वीणा ने अपनी 20 तारों वाली गिटार-वीणा पर भारतीय रागों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जोएल वीणा ने रागों की संरचना और उनके भावात्मक महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि राग केवल स्वरों का संयोजन नहीं, बल्कि समय, प्रकृति और भावनाओं का जीवंत अनुभव है। प्रत्येक राग श्रोता के मन में अलग ऊर्जा और अनुभूति उत्पन्न करता है। उनकी प्रस्तुति में तबले पर की सशक्त संगत ने संगीत को और ऊंचाई प्रदान की, जिससे सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का समापन अत्यंत भावपूर्ण और आध्यात्मिक रहा। एंजल जैन (स्वर) और सम्यक जैन (पियानो) ने भारतीय रागों पर आधारित शिव स्तुति प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति में जोएल वीणा और सूरज निर्वाण की संगत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रोताओं ने इस सामूहिक प्रस्तुति को खूब सराहा। इस विशेष संगीत संध्या को समां के संस्थापक सम्यक जैन, सह-संस्थापक एंजल जैन और मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा शहर के संगीत प्रेमियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। आयोजन को रमेश कपूर ज्वैलर्स और हार्ले डेविडसन का प्रायोजन मिला, जबकि हार्मनी इन ने हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय कलाकारों और संगीत प्रेमियों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया, बल्कि यह भी साबित किया कि मेरठ में शास्त्रीय संगीत के प्रति गहरी रुचि और सम्मान मौजूद है। ‘रागा एंड सागा’ ने शहर को एक यादगार और ऐतिहासिक संगीत अनुभव प्रदान किया, जिसकी गूंज लंबे समय तक बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब किदवई हत्याकांड...वकीलों का अलटीमेटम समाप्त:कचहरी छावनी में तब्दील, हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का दिया था समय
    Next Article
    झांसी प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 31.4 डिग्री पहुंचा:सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, 18 फरवरी को बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment