Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BCCI ने घरेलू-इंटरनेशनल मैचों की टाइटल स्पॉन्सरशिप टेंडर निकाला:IDFC फर्स्ट बैंक का कॉन्ट्रैक्ट अगस्त में खत्म, एसोसिएट पार्टनर के लिए भी बिड मांगी

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट और भारत में खेले जाने वाले इंटरनेशनल मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए टेंडर जारी किया है। मौजूदा स्पॉन्सर IDFC फर्स्ट बैंक का तीन साल का करार अगस्त 2026 में खत्म हो रहा है। बोर्ड ने एसोसिएट पार्टनर राइट्स के लिए भी आवेदन मांगे हैं। IDFC से पहले मास्टरकार्ड था टाइटल स्पॉन्सर IDFC से पहले टाइटल स्पॉन्सर का अधिकार मास्टरकार्ड के पास था। उसके बाद पेटीएम के पास था। घरेलू और इंटरनेशनल मैच शामिल चुनी गई कंपनी को भारत में होने वाले पुरुष और महिला टीमों के टेस्ट, वनडे और टीञ20 इंटरनेशनल मैचों के साथ रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप और जूनियर घरेलू टूर्नामेंटों के टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार मिलेंगे। 4 अगस्त तक दस्तावेज, 13 अगस्त तक बिड टेंडर पेपर खरीदने के लिए 1 लाख रुपए (GST अलग) की नॉन-रिफंडेबल फीस तय की गई है। टेंडर पेपर खरीदने की अंतिम तारीख 4 अगस्त और बिड जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है। 2023 में IDFC फर्स्ट बैंक से हुई थी डील IDFC फर्स्ट बैंक ने सितंबर 2023 में BCCI के साथ तीन साल का करार किया था, जिसकी अवधि अगस्त 2026 में पूरी होगी। इसके बाद बोर्ड नए टाइटल स्पॉन्सर का चयन करेगा। एसोसिएट पार्टनर के लिए भी आवेदन BCCI ने एसोसिएट पार्टनर राइट्स के लिए भी बोली मंगाई है। टेंडर पेपर 14 अगस्त तक खरीदे जा सकेंगे, 16 अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा जा सकेगा और 25 अगस्त तक कोटेशन जमा किए जा सकेंगे। केवल फीस जमा करने से एलिजिबिलिटी नहीं BCCI ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ टेंडर की फीस जमा करने से कोई कंपनी टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगी। बोर्ड की सभी शर्तें पूरी करने वाली कंपनियों को ही इसमें शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की:कमिंस, हैजलवुड और नाथन लियोन की वापसी, 13 अगस्त से पहला मैच डार्विन में
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट्स:जियोहॉटस्टार ने द हंड्रेड क्रिकेट लीग के डिजिटल राइट्स खरीदे; स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा समेत कई भारतीय खेलेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment