Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंडा के ग्रामीणों ने सड़क के लिए चुनाव-बहिष्कार का ऐलान-किया:राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा में भी नाराजगी, भाई बोले- कई बार पत्र लिखे

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के बंडा इलाके में 11 किलोमीटर जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया है। कई गांवों में मकानों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क बनने तक मतदान नहीं करने की चेतावनी दी है। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने बिहार रामनगर प्राथमिक विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सड़क बनाने की मांग की। ये गांव जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर बंडा इलाके में हैं। जिन गांवों में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गयी। जिसकी आबादी करीब 20 हजार बताई गयी है। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा के लोग भी सड़क की हालत से परेशान हैं। गांव के श्रीपाल यादव ने बताया कि उनके भाई सत्यपाल यादव कुंडरा और चिकटिया के ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर सड़क बनाने की मांग की, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। बंडा-बिलसंडा मार्ग से भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग होते हुए बिहार रामनगर तक करीब 11 किलोमीटर सड़क जर्जर है। 20 हजार लोगों को परेशानी इससे आधा दर्जन गांवों के करीब 20 हजार लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई साल से मंत्रियों, सांसदों, जनप्रतिनिधियों, पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बारिश में सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल होते हैं और उनकी किताबें खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों को खेतों से होकर निकलना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण प्रमोद कुमार ने कहा कि चुनाव के समय नेता आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन काम नहीं होता। वेदपाल ने बताया कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सड़क बनाने का वादा किया जाता है। एक महिला ने कहा कि बारिश में बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। पुवायां से भाजपा विधायक चेतराम ने बताया कि सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग को भी इसकी जानकारी है।विधायक के मुताबिक, चुनाव करीब आते ही ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का मुद्दा उठने लगता है। ग्रामीणों ने कहा कि जिले से तीन मंत्री और दो सांसद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह:एसपी अंतरिक्ष जैन ने किया सम्मानित, शॉल व स्मृति चिह्न देकर नवाजा
    Next Article
    एटा में भाकियू भानू का प्रदर्शन:डीएपी खाद संकट पर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment