Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैडटच करने वाले प्रिंसिपल को लोगों ने पीटा, VIDEO:रामपुर में गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में 2 घंटे किया हंगामा; पॉक्सो में अरेस्ट

    9 hours ago

    1

    0

    रामपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी एक स्कूल प्रिंसिपल की लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि वह छात्राओं को सजा देने के नाम पर बैड टच करता था। विरोध करने पर वह बच्चों को मारता-पीटता और धमकाता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्राओं ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वे स्कूल पहुंच गए और आरोपी प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। मामला बिलासपुर के खूंटाखेड़ा गांव स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल का है। स्कूल में करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल को लोगों से बचाकर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि जब वे बात करने स्कूल पहुंचे, तब प्रिंसिपल नशे में था और उनसे बदतमीजी करने लगा। अब जानिए पूरा मामला… अभिभावकों ने बताया- सेंट फ्रांसिस स्कूल का प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ सजा देने के नाम पर कमरा बंद कर छात्र-छात्राओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता था। छात्राओं ने जब बताया तो वे लोग बीते हफ्ते स्कूल पहुंचे और शिकायत की तो प्रिंसिपल ने माफी मांग ली थी। लेकिन इसके बाद भी छात्राओं के साथ वह छेड़छाड़ जारी रखा। कई बच्चियां डर में स्कूल आना जाना बंद कर दी थीं। शनिवार को कुछ बच्चियों के साथ प्रिंसिपल ने बैडटच किया। पीड़ित छात्राओं ने घर जाकर पूरी बात बताई। सोमवार को काफी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। बताया जा रहा कि प्रिंसिपल ने उन लोगों से बदतमीजी शुरू कर दी। इससे अभिभावक गुस्से में आ गए। उन लोगों ने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा है। हंगामे की सूचना मिलने पर बिलासपुर थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को शांत कर आरोपी प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ को स्कूल से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया। अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीन छात्रों-छात्राओं ने बताई फादर की करतूत केरल का रहने वाला है आरोपी प्रिंसिपल मिशनरी स्कूल का आरोपी प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ मूलत: केरल का रहने वाला है। साल 2020 में उसकी यहां के स्कूल में नियुक्ति हुई थी। तभी से वह यहां रह रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल नशे की हालत में ड्यूटी करता है। वह शराब का सेवन करने के बाद ही क्लास में घूमता था। कोई मासूम उसे शैतानी करते हुए दिख जाता तो सजा के नाम पर कमरे में ले जाता और अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर बच्चों की पिटाई भी करता था। घर में शिकायत करने पर कड़ी सजा देने की धमकी देता था। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अभिभावकों ने स्कूल प्रिंसिपल पर बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के आधार पर प्रिंसिपल को गिरफ्तार में ले लिया गया है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार चुनाव के लिए वोटिंग शुरू:96 प्रत्याशी मैदान में, समर्थकों ने जमकर उड़ाए पर्चे; COP कार्ड दिखाने के बाद मिल रही एंट्री
    Next Article
    मूल निवासी संघ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:ओबीसी पदोन्नति में प्रतिनिधित्व, एससी/एसटी क्रीमी लेयर हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment