Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BDO बक्शा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित:गैर-विभागीय कार्यों और उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में शनिवार को विकास भवन परिसर में क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई चौपाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति जौनपुर के बैनर तले बक्शा के खंड विकास अधिकारी (BDO) शुभम बरनवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। चौपाल में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम सचिवों और सहायक विकास अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और व्यक्तिगत विभागीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्यघर योजना, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड और ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे गैर-विभागीय कार्यों में अव्यावहारिक लक्ष्यों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि निराश्रित गौशालाओं में कृषि, सिंचाई, राजस्व, गृह और पशुधन जैसे विभागों के कार्यों का न्यूनतम निर्धारण करते हुए समस्त जिम्मेदारियों के लिए केवल ग्राम सचिव को उत्तरदायी ठहराया जा रहा है, जो उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। इसके अतिरिक्त, अधिकांश कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति वर्षों से लंबित है, जबकि एसीपी, एरियर और वेतन वृद्धि बिना किसी स्पष्ट कारण के रोकी जा रही है, जिससे वे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। बैठक के दौरान मनरेगा एवं बक्शा विकास खंड के BDO शुभम बरनवाल द्वारा एक ग्राम सचिव से दुर्व्यवहार करने की जानकारी दी गई। इस घटना के बाद सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. फूलचंद कनौजिया ने संयुक्त रूप से की। डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय कर्मचारियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी जनपद में ऐसे समस्या चौपाल दिवस आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मांतरण गैंग को फंडिंग करने वाले विदेशी सरगना पर शिकंजा:कोर्ट में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, भोपाल में घर पर नोटिस भी चस्पा
    Next Article
    सहारनपुर में रिटायर्ड डीएसपी को इंस्पेक्टर ने धक्का दिया:पीड़ित बोले- गाली देते हुए थाने से बाहर निकाला, चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment