Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मांतरण गैंग को फंडिंग करने वाले विदेशी सरगना पर शिकंजा:कोर्ट में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, भोपाल में घर पर नोटिस भी चस्पा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में दो सगी बहनों के धर्मांतरण गिरोह को फंडिंग करने वाला विदेशी सरगना नोटिस चस्पा होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। अब आगरा पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। भोपाल में उसके घर पर पुलिस नोटिस चस्पा कर चुकी है। पुलिस की ओर से उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की गई है। जांच अधिकारी ने सदर थाने में आरोपित के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा के चर्चित अवैध धर्मांतरण मामले में विदेशी सरगना के रूप में कनाडा में रह रहा दाऊद अहमद वांछित है। फरवरी में आगरा पुलिस ने ने भोपाल के गांधीनगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी में स्थित दाऊद के घर पर न्यायालय से जारी नोटिस चस्पा किया था। पुलिस टीम ने उसके पिता जावेद और भाई को भी नोटिस तामील कराया साथ ही कॉलोनी में मुनादी भी कराई थी। इसके बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। मामले की विवेचना कर रहीं इंस्पेक्टर साइबर थाना रीता यादव ने उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में न्यायालय में हाजिर नहीं होने व कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस की ओर से कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस कनाडा से दाऊद को भारत लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि नोटिस चस्पा की कार्रवाई के बाद भी आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जल्द ही न्यायालय की अनुमति पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। ये था मामला बीते वर्ष सदर क्षेत्र से 24 मार्च को गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने 18 जुलाई को कोलकाता के मुस्लिम बाहुल्य तपसिया क्षेत्र से बरामद किया था। इसके बाद गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह है। सभी आरोपित अभी जेल में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी कमलेश बहादुर ने कई थानों का औचक निरीक्षण किया:रजिस्टरों की जांच की, जनता की शिकायतों को सुना, तत्काल निस्तारण के आदेश
    Next Article
    BDO बक्शा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित:गैर-विभागीय कार्यों और उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment