Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों के साथ 3 घंटे की बैठक:संगठन और सेवा का दिया मंत्र, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शनिवार को कानपुर में पार्टी के 8 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। होटल लैंडमार्क में शाम 7.30 से रात 10.30 बजे तक हुई बैठक में संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान-जनसेवा ही प्रभु सेवा’ की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्षों के साथ सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे। सेवा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के निर्देश बीएल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहा है। ऐसे में उनका जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सिर्फ उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को पार्टी संगठन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ा जाए। बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी का रूप देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और प्रत्येक कार्यकर्ता के क्षेत्र में सेवा का कोई न कोई कार्य दिखाई देना चाहिए। संगठन की गतिविधियों की भी समीक्षाबैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर भी मंथन हुआ। बीएल संतोष ने जिलाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों से संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी अभियानों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद, क्षेत्र में प्रवास, बूथ समितियों की सक्रियता और संगठन के अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की ओर से तय कार्यक्रमों को निर्धारित समय सीमा में योजनाबद्ध तरीके से बूथ स्तर तक लागू करने के निर्देश भी दिए गए। राम किशोर साहू बोले- अभियान में होगी व्यापक जनभागीदारी भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि बीएल संतोष के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा को राजनीतिक जीवन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और राष्ट्र सेवा का संस्कार मानकर काम करते हैं। यह अभियान इसी भावना को और मजबूत करेगा। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित कानपुर क्लस्टर के सभी आठ जिलों के जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज 15 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा:सीडीएस और एनडीए-एनए के अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    विशाल हत्याकांड:सपा विधायक पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप:जौनपुर में लकी बोले- विरोधियों की साजिश, मां बोली- हत्यारों का एनकाउंटर हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment