Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विशाल हत्याकांड:सपा विधायक पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप:जौनपुर में लकी बोले- विरोधियों की साजिश, मां बोली- हत्यारों का एनकाउंटर हो

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार को विशाल यादव की हत्या के बाद मामला राजनीतिक रंग ले लिया है। मृतक के परिवार ने मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव पर हत्या की साजिश में शामिल होने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। वहीं विधायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी से मांग करने की बात कही है। बाल कटवाने निकला था विशाल विशाल (मृतक) की मां मालती देवी ने बताया कि बेटा गुजरात में ट्रेलर चलाता था। करीब एक सप्ताह पहले ही घर आया था। उनके मुताबिक, विशाल की किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी। शुक्रवार सुबह वह सोकर उठा और चाय पी। इसके बाद मां से बाल कटवाकर आने की बात कहकर घर से निकला। मालती देवी के अनुसार, बाल कटवाकर बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने विशाल के दोनों हाथों पर डंडे से वार किया। इससे वह नीचे गिर गया। पहले दो लोगों से उसकी हाथापाई हुई। इसी दौरान झाड़ियों से चार-पांच लोग निकल आए और सरिया व डंडों से उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। भाई जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। विशाल के भाई मौके पर पहुंचे। उन्हें लगा कि विशाल जिंदा है, इसलिए वे उसे जिला अस्पताल लेकर गए। मालती देवी ने जब फोन किया तो भाई ने बताया कि वे सदर अस्पताल में हैं। कुछ देर बाद भाई ने फोन पर बताया कि विशाल की मौत हो चुकी है। वे शव लेकर आ रहे हैं। इसके बाद परिवार और समर्थकों ने रामदयालगंज में रास्ता जाम कर दिया। मां ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की मालती देवी ने कहा कि उनका बेटा परिवार में कमाने वाला था और गुजरात में रहकर ट्रेलर चलाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी कमाई से घर का खर्च और बीमार भाई का इलाज चलता था। मां का कहना है कि बेटे की मौत के बाद परिवार का सहारा छिन गया है। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर या उम्रकैद की मांग की। मालती देवी ने पुलिस पर पोस्टमार्टम के बाद जबरन अंतिम संस्कार कराने, शव देखने नहीं देने और मौके पर मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पक्ष के करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधायक के घर पर संरक्षण मिला मालती देवी ने आरोप लगाया कि मनीष यादव और नीरज यादव हत्या के बाद विधायक लकी यादव के घर पर बैठे थे। उनका दावा है कि पुलिस को उन्हें पकड़ने नहीं दिया गया और बाद में विधायक ने उन्हें अपने हाथ से ले जाकर सरेंडर कराया। मां ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक विधायक की बुआ का बेटा है और उसे बचाने में विधायक की भूमिका है। हालांकि, ये सभी आरोप मृतक की मां की ओर से लगाए गए हैं। विधायक बोले- आरोप राजनीतिक साजिश मल्हनी विधायक लकी यादव ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक विरोधियों की ओर से साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मांग करेंगे, ताकि वास्तविकता सामने आ सके और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। आरोपियों के साथ तस्वीरों पर दी सफाई सोशल मीडिया पर आरोपितों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने पर लकी यादव ने कहा कि वह राजनीतिक जीवन में हैं। इस दौरान तमाम लोगों के साथ तस्वीरें होना स्वाभाविक है। किसी व्यक्ति के साथ तस्वीर होने का यह मतलब नहीं है कि उसे संरक्षण दिया जा रहा है। विधायक ने उन चर्चाओं को भी खारिज किया, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी उनके आवास से होने की बात कही जा रही है। उन्होंने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। परिवार की ओर से लगाए गए राजनीतिक संरक्षण के आरोप और विधायक का पक्ष सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। हत्या की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों के साथ 3 घंटे की बैठक:संगठन और सेवा का दिया मंत्र, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
    Next Article
    अधिवक्ता से अभद्रता के आरोप पर हापुड़ में हंगामा:कोतवाली पहुंचे वकील, ब्रजघाट टोल पर चेकिंग के दौरान विवाद; आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment