Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengal Politics: भड़काऊ बयान पर घिरे Humayun Kabir, सुवेंदु अधिकारी बोले- दो केस दर्ज, होगी कार्रवाई

    21 hours ago

    2

    0

     पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि भाजपा सरकार राज्य में कानून का राज स्थापित करेगी। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के विधायक हुमायूं कबीर पर रेजीनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। शुभेंदु ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में दो हालिया जन सभाओं में मुख्यमंत्री और सरकारी तंत्र के खिलाफ हुमायूं कबीर द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में उनके विरुद्ध दो आपराधिक मामले दर्ज किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजीनगर, दोनों विधानसभा सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में, उन्होंने नौदा से विधायक पद की शपथ ली, जिसके चलते रेजीनगर सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीतने और बाद में उनमें से एक सीट छोड़ने वाले कबीर ‘‘अपने बेटे के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव लड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने हुमायूं कबीर को इन जन सभाओं में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया था, उनके खिलाफ पहले कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद विधायक के विरुद्ध कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कानून का राज स्थापित करेगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘‘पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार की तरह कमजोर नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Arunachal Flood: टापू पर फंसे लोग, देवदूत बनकर पहुंची IAF, भारी बारिश से बिगड़े हालात, रेस्क्यू जारी
    Next Article
    EXPLAINED | दशकों पुराना यमुना जल विवाद खत्म! केंद्र ने कराया हरियाणा-राजस्थान में ऐतिहासिक पानी समझौता- जानें क्या था विवाद और किसे क्या मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment