Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru की निर्माणाधीन इमारत में बैटरी धमाका, दो श्रमिक घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत में मंगलवार दोपहर हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस को संदेह है कि बैटरी में विस्फोट होने के कारण यह घटना हुई। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं लगाया जा सका है।उन्होंने लोगों से जांच पूरी होने तक अटकलें नहीं लगाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, विस्फोट मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलकेशीनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत जार्मिया रोड पर स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल पर हुआ। उस समय इमारत में निर्माण कार्य जारी था।विस्फोट के बाद आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। बताया जा रहा है कि घायलों में नेपाल का एक सुरक्षाकर्मी और एक मजदूर शामिल हैं।दोनों को इलाज के लिए बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरगे ने बताया कि विस्फोट में एक व्यक्ति के हाथ की एक उंगली कट गई, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल मैं आपको इतना ही बता सकता हूं कि विस्फोट हुआ है।’’ खरगे ने बताया कि जांचकर्ता उपलब्ध सबूतों की जांच कर रहे हैं।यह पूछे जाने पर कि क्या विस्फोट में किसी विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल हुआ था, खरगे ने कहा कि अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्राधिकारियों ने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ या इसमें किसी आईईडी (तात्कालिक विस्फोटक उपकरण) का इस्तेमाल किया गया या फिर कोई अन्य कारण था, हम इसकी जांच कर रहे हैं। मैं किसी की कही बात को बिना जांच-पड़ताल के यूं ही नहीं दोहरा सकता।’’ पास की एक इमारत में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘धमाके की आवाज बहुत तेज थी।एक पल के लिए मुझे लगा कि दिवाली आ गई है।’’ प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसके घर के अंदर भी कंपन महसूस हुई। बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (पूर्वी संभाग) विक्रम आमटे ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, पुलकेशीनगर पुलिस ने विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।बम निरोधक दस्ते, आतंकवाद रोधी दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल तथा उस वस्तु की जांच की, जिसमें विस्फोट होने का संदेह है। पुलिस को संदेह है कि बैटरी जैसी किसी वस्तु में विस्फोट हुआ होगा। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं लगाया जा सका है।जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस घटना का बेंगलुरु में पहले हुए उन विस्फोटों से कोई संबंध है, जो विस्फोटक सामग्री बनाने से जुड़े थे। दशहरा पर्व के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत में हुए विस्फोट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त श्रीमंत कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना उस निर्माणाधीन मकान में हुई, जहां कुछ परिवार पहले से रह रहे हैं।पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया, “इमारत का ढांचा तैयार हो चुका है। कुछ घरों में अंदर के हिस्से का काम चल रहा है। जिस घर में यह घटना हुई, वहां भी अंदर के हिस्से का काम जारी था और वहां कोई रह नहीं रहा था।वहां दो कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से एक निर्माण मजदूर और दूसरा इमारत का सुरक्षा गार्ड है।” सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब उनमें से एक व्यक्ति ने बैटरी से चलने वाली टॉर्च का बटन दबाया। उन्होंने बताया कि बटन दबाते ही अचानक तेज धमाका हो गया। सिंह ने कहा, हमारी टीम जांच कर रही हैं कि यह घटना कैसे हुई और बैटरी में किस तरह की सामग्री मौजूद थी।तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने के लिए हमारे आतंकवाद रोधी प्रकोष्ठ (एटीसी) और फोरेंसिक विभाग की टीम मंगलवार रात ही मौके पर पहुंच गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meerut Court: सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान की बेटी की परवरिश के लिए अर्जी
    Next Article
    Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment