Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत, अज्ञात उकसाने का केस:देवरिया पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही, बिसरा जांच को भेजा

    8 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बाबा राघव दास पीजी कॉलेज की बीएससी छात्रा संजना कन्नौजिया (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की रहने वाली संजना गणित विषय से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह रोजाना बस से करीब 28 किलोमीटर का सफर तय कर कॉलेज आती थी। सोमवार को कॉलेज परिसर में बाथरूम के पास वह बेहोशी की हालत में मिली थी। कॉलेज के कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गोरखपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बाथरूम के पास बेहोश मिली थी संजना परिजनों के मुताबिक, संजना सोमवार सुबह करीब नौ बजे बस से कॉलेज के लिए निकली थी। दिन में उसने कक्षाओं में हिस्सा लिया और दोस्तों से बातचीत भी की। इसके बाद वह बाथरूम की तरफ गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज का चपरासी उसे देखने पहुंचा। वहां वह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। चपरासी ने तत्काल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य हरिगोविंद राव समेत कॉलेज के कर्मचारी उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बेटी का शव देखकर बेसुध हो गई मां संजना की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज पहुंची मां बेटी का शव देखकर बेसुध हो गईं। संजना परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका छोटा भाई देवरिया के जीआईसी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। उसके पिता हरीश चंद्र यादव दुबई में नौकरी करते हैं। परिवार के लिए संजना की मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह रोजाना लंबी दूरी तय करके पढ़ाई करने कॉलेज जाती थी। घटना के बाद से पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस खुखुंदू पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और उसके संपर्क में कौन-कौन था। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल किसी व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं छात्रा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह के संबंध में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी:दो भाइयों के घर से 60 हजार कैश भी गायब; पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही
    Next Article
    बलरामपुर में 13 नए धान खरीद केंद्रों को मंजूरी:अब कुल 37 केंद्रों पर होगी खरीद, किसानों को नजदीक मिलेगी उपज बेचने की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment