Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Betul में भीषण Road Accident, ट्रक से कार टकराने से 3 की मौत, 6 घायल

    18 minutes from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकराने से एक दंपति समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैं तथा सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे।मुलताई के थाना प्रभारी विकास पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा तड़के करीब 3.15 बजे मुलताई-चार लेन मार्ग पर जीतू ढाबे के पास हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में दीपक रावत (52), पत्नी छाया (42) और प्रभा कवराटे (25) की मौत हो गई।चालक और बच्चों समेत छह घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। पटेल ने बताया कि आशंका है कि कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। हालांकि, हादसे के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने USCIRF को फटकारा, कहा- RSS पर प्रतिबंध की मांग एजेंडा से प्रेरित, कोई विश्वसनीयता नहीं
    Next Article
    चीनी कम, इथेनॉल ज्यादा? Kharge ने पूछा- ये Atmanirbhar Bharat का कौन सा गणित है, Modi Govt जवाब दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment