Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल-असम में भाजपा की चुनावी जीत:जालौन में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी से मनाया जश्न

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल और असम में मिली चुनावी सफलता को लेकर जालौन के उरई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का परचम लहराया है और जनता के विश्वास ने एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने इसे केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति बताया। देखें, 5 तस्वीरें… उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनआशीर्वाद हमेशा सत्य, सेवा और समर्पण के साथ खड़ा रहता है। इस मौके पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जीत की खुशी भगवान को समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह विजय देश के विकास और मजबूत लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, विनोद अहिरवार, राम अनुग्रह राजावत, रामजी राजपूत, नीरज दुबे, मीनू मिश्रा, रिशाल सिंह, मनोज यादव, भास्कर अवस्थी, बंधन द्विवेदी, शीतल सेगर, राजेंद्र शर्मा और गरिमा पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जश्न के दौरान पूरे परिसर में “लोकतंत्र की जीत” के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी नतीजों पर मनाया जश्न:बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत के रुझानों पर खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई
    Next Article
    कौशांबी में महिला दो बच्चों समेत लापता:परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment