Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी नतीजों पर मनाया जश्न:बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत के रुझानों पर खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहे बहुमत के बाद गोंडा में भी जश्न का माहौल देखा गया। जिले के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर खुशी मनाई। यह जश्न गोंडा भाजपा कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक के बाद आयोजित किया गया था। एमएलसी मानवेंद्र सिंह और गोंडा भाजपा अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाई, मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा का झंडा लहराया गया है। इस अवसर पर गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा, कटरा बाजार से बावन सिंह, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी और मनकापुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री मौजूद रहे। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और गोंडा के सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश जायसवाल भी जश्न में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बहुमत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। वर्तमान में करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में मतगणना ऑब्जर्वर के रूप में वोटों की गिनती करवा रहे हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर संवाददाता से फोन पर बातचीत में इस जीत पर खुशी जताई और पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि गोंडा लौटने पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बड़ा जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जीत बताया और कहा कि ममता सरकार की हार हुई है, जिसके बाद उनके 'गुंडों और माफियाओं' के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाएगी। गौरा भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से ममता बनर्जी की गुंडई पश्चिम बंगाल में चल रही थी आज से खत्म हो गई है। आज से वहां पर सबका साथ सबका विश्वास सबके विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और वह काम करेगी। विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि जिस तरीके से पीएम मोदी के नेतृत्व में वहां पर सरकार बनी है बहुत ही अच्छा है वहां की विकास के लिए और तेज गति से सरकार द्वारा काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने रास्ते में रोका:कन्नौज में करणी सेना से धमकी के आरोप पर प्रदर्शन, औरैया-कन्नौज रोड पर लगा रहा जाम
    Next Article
    बंगाल-असम में भाजपा की चुनावी जीत:जालौन में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी से मनाया जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment