Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के मंत्री बोले-ऋतब्रत गुट पर CM शुभेंदु का आशीर्वाद:समर्थन हटते ही खत्म हो जाएगा बागी गुट; 58 विधायक TMC से अलग हुए थे

    10 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहे हैं कि ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आशीर्वाद है और वह उनके समर्थन से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री समर्थन वापस ले लेंगे, उसी दिन यह गुट खत्म हो जाएगा। मुखर्जी ने मुख्यमंत्री के 280 विधायकों का समर्थन होने के दावे का भी जिक्र किया। CPI(M) नेता शतरूप घोष ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें मुखर्जी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को 'मृत टीएमसी' बताते सुनाई दे रहे हैं। उनके बयान से राज्य की राजनीति में विवाद शुरू हो गया है। बंगाल में जून में विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में ममत बनर्जी से अलग गुट बना लिया था। बीजेपी और दोनों गुटों ने दी प्रतिक्रिया जून में शुरू हुई थी TMC में बगावत 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में अंदरूनी संघर्ष तेज हो गया था। जून में पार्टी के 27 लोकसभा सांसदों में से 20 ने अलग होकर NCPI के साथ गठबंधन किया और NDA को समर्थन दे दिया। इसके बाद विधानसभा में भी बगावत शुरू हो गई। पार्टी के करीब 80 विधायकों में से 58 ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। बागी विधायकों ने अलग बैठक कर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर संगठन बनाने का ऐलान किया। दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न मिला। वहीं, ऋतब्रत गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। ममता गुट का आरोप है कि भाजपा और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बागी गुट को समर्थन देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- 2 फीट की भैंस की कीमत ₹1 करोड़:शराब दुकान के बाहर डॉक्टर तैनात; लैब में बने इंसानी दिमाग से चल रहा रोबोट
    Next Article
    संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर के पहले संभव:सरकार परिसीमन बिल ला सकती है; पीएम ने कैबिनेट से कहा- तैयारियां करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment