Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में BJP की पहली लिस्ट, 144 नाम:सुवेंदु अधिकारी को ममता की दोनों सीटों भबानीपुर-नंदीग्राम से टिकट; केरल में 47 कैंडिडेट्स की घोषणा

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर, दोनों जगहों से टिकट दिया है। दोनों सीटें बंगाल की राजनीति की दो सबसे चर्चित सीटें हैं, जहां बंगाल की CM ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती रही है। सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था। नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा। वहीं भबानीपुर सीट TMC का मजबूत गढ़ मानी जाती है। इसलिए इन दोनों सीटों पर TMC और भाजपा की सियासी लड़ाई बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाली मानी जाती है। पार्टी ने केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। चंद्रशेखर 2024 लोकसभा चुनाव में केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हार गए थे। पार्टी ने के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं नव्या हरिदास को कोझिकोड नॉर्थ से टिकट दिया गया है। इसके अलावा एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिरापल्ली और वी. मुरलीधरन को काझाकूट्टम से उतारा है। चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था। केरल में 9 अप्रेल को वोटिंग है और नतीजे 4 मई को आएंगे। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। EC बोला- 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) भी तैनात की गई चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि चुनावी राज्यों में 5,173 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं ताकि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई हो। इसके अलावा, 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) भी तैनात की गई हैं। इधर, केरल BJP के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल और असम में वोटिंग एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पुडुचेरी में भी वोटिंग 9 अप्रैल को ही होगी। इसके अलावा गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की छह सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। ECI ने बताया कि चारों राज्यों और पुडुचेरी में वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jeffrey Epstein से नाम जोड़े जाने पर भड़कीं Hardeep Puri की बेटी, 10 करोड़ का मानहानि केस ठोका
    Next Article
    शिमला में दिन में छाया अंधेरा, ठियोग में भारी ओलावृष्टि:अटल टनल में 20 घंटे से फंसे टूरिस्ट, अगले 6 दिन बरसेंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment