Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती परीक्षा देकर घर लौटे युवक की खुदकुशी:अलीगढ़ में जहर खाकर उठाया आत्मघाती कदम, अस्पताल में तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के दतावली गांव में दरोगा भर्ती परीक्षा में देकर घर लौटे एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरोगा बनने का था सपना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, क्षेत्र के दतावली गांव निवासी देवराज सिंह बरला के डॉ. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। उनका छोटा बेटा सुधांशु (22) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। परिजनों ने बताया कि सुधांशु ने ग्रेजुएशन पास कर लिया था। इसके बाद वह यूपी पुलिस के बाड़े में भर्ती होने के लिए जी-जान से मेहनत करता था। आगरा गया था परीक्षा का सेंटर पिता देवराज ने बताया कि शनिवार को बेटा यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा देने आगरा गया था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद वह काफी परेशान और तनावग्रस्त नजर आ रहा था। परिजनों ने कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। जब घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी सुधांशु ने घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। अचानक मुंह से गिरने लगा खून परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर सुंधाशु के मुंह से खून आने लगा। जिसे देखकर परिजन घबरा गए। आनन-फानन वह सुंधाशु को लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद सौंपा शव प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में छात्र ने जहर खाकर कर खुदकुशी की है। फिलहाल, घटनास्थल और मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में सुधांशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुधांशु पढ़ाई में होनहार था और पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर गैस एजेंसी पर छापा, 100 सिलेंडर कम मिले:बसपा नेता के बेटे की है एजेंसी, मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    नई दिल्ली में मेयर ने बताया विकसित लखनऊ का संकल्प:सुषमा खर्कवाल ने कूड़ा निस्तारण और एससीआर मॉडल का बताया विजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment