Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई दिल्ली में मेयर ने बताया विकसित लखनऊ का संकल्प:सुषमा खर्कवाल ने कूड़ा निस्तारण और एससीआर मॉडल का बताया विजन

    1 hour ago

    1

    0

    नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में विकसित दिल्ली 2047 सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह द ब्रिक्स एसोसिएशन ऑफ सिटीज एंड म्युनिसिपालिटीज़ तथा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG) द्वारा आयोजित किया गया। इसमें बोलते हुए मेयर सुषमा ने लखनऊ के कूडा निस्ताण और एससीआर मॉडल पर सबसे अधिक फोकस किया। इंडिया अर्बन विजन: रोल ऑफ सिटीज इन मेकिंग डेवलेप्ड इंडिया विषय पर बोलते हुए कहा कि वर्ष 2047 में भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा। तब तक भारत विकसित राष्ट्र होगा। एनसीआर मॉडल पर लखनऊ में बन रहा एससीआर वर्ष 2047 तक लखनऊ की आबादी डेढ़ करोड़ से अधिक हो जाएगी। इसी बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए शहर के योजनाबद्ध और दीर्घकालिक विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर “लखनऊ-एससीआर” विकसित किया जा रहा है, जिसमें लखनऊ और आसपास के जिलों को जोड़कर एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी क्षेत्र बनाया जाएगा। मौके पर उन्होंने गोमती नदी के संरक्षण और जल प्रबंधन पर किए जा रहे काम के बारे में भी बताया। कूड़ा निस्तारण की उपलब्धि पर भी बताया मेयर ने बताया कि लखनऊ में कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 2000 मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से शिवरी प्लांट में निस्तारण किया जा रहा है। शिवरी डंप साइट पर मौजूद लगभग 20 लाख मीट्रिक टन लेगेसी वेस्ट में से 17.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। हरदोई रोड स्थित घैला क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ को समाप्त कर राष्ट्र प्रेरणा स्थल विकसित किया गया है। इसके साथ ही शहर में 55 आधुनिक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 20 स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं , मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय के रहाटकर, भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव, बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम, एनसीटी नई दिल्ली के विधायक डॉ. अनिल गोपाल, AIILSG की मुख्य सलाहका हंसा पटेल तथा संस्थान के निदेशक डॉ. जयराम पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा देकर घर लौटे युवक की खुदकुशी:अलीगढ़ में जहर खाकर उठाया आत्मघाती कदम, अस्पताल में तोड़ा दम
    Next Article
    नगर निगम में बढ़ी भाजपा की ताकत, 10 पार्षद मनोनीत:भाजपा से बगावत करने वाले एक पूर्व पार्षद की भी खुली लॉटरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment