Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "बंगाल नतीजे यूपी का रिहर्सल":आकाश सक्सेना बोले- भाजपा 350 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, कार्यकर्ताओं की मेहनत आधार

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों का "रिहर्सल" बताया है। उन्होंने दावा किया कि इन परिणामों से देश की राजनीति में स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी और 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। रामपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आकाश सक्सेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत केवल एक राज्य की सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा, "बंगाल तो सिर्फ झांकी है, असली परीक्षा उत्तर प्रदेश में होनी है, जहां भाजपा एक बार फिर इतिहास रचेगी।" मजबूत रणनीति का परिणाम बताया विधायक सक्सेना ने बताया कि जिन सीटों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी, वहां पार्टी प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विशेष रूप से दिनहाटा और सिताई सीटों का उल्लेख करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया। सक्सेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य में भाजपा का प्रदर्शन यह साबित करता है कि पार्टी अब देशभर में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर निरंतर संपर्क, जनसुनवाई और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का सीधा लाभ पार्टी को मिला है। आकाश सक्सेना ने पार्टी नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं के समर्पण को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भाजपा इसी ऊर्जा और जनसमर्थन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पब्लिक फीडबैक में सभी विभाग फेल:डीएम ने की IGRS पोर्टल पर शिकायतों की समीक्षा, 3 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश
    Next Article
    IPL- मुंबई के खिलाफ लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा:पूरन के बाद मार्श पवेलियन लौटे, दोनों को बॉश ने आउट किया; पंत का कैच ड्रॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment