Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, माता-पिता और बेटी की हत्या:बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार; दोनों से मिलने फ्लैट में पहुंचा था परिवार, वहीं शव मिले

    3 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 52 साल के सोमसुंदर, उनकी पत्नी 48 साल की मुथुलक्ष्मी और 19 साल की बेटी सुप्रिया के रूप में हुई है। माता-पिता और छोटी बेटी सोमवार शाम उस फ्लैट पर पहुंचे थे, जहां परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसका बॉयफ्रेंड केनेथ रहते थे। वहीं पर तीनों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। पुलिस को शक है कि बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बड़ी बेटी दो महीने से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी श्वेता पिछले दो महीने से अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग फ्लैट में रह रही थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। परिवार बेटी से मिलने फ्लैट पहुंचा। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने तीनों पर कई बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। कॉलेज छात्रों ने PG मालिक की बैट से पीटकर हत्या की इधर बेंगलुरु में PG (पेइंग गेस्ट) मालिक की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 37 साल के माधव माटले के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कस्तूरीनगर मेन रोड स्थित उनके PG के बाहर हुई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, राकेश और डॉन ब्राइट सन नाम के दो युवक PG कैंपस में लगे नल के पानी से अपने पैर धो रहे थे। PG मालिक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। शराब के नशे में थे आरोपी, दोनों गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उस PG में नहीं रहते थे और घटना के समय शराब के नशे में थे। बहस के दौरान माधव माटले एक बैट लेकर आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बैट छीन लिया और उसी से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल माटले की बाद में मौत हो गई। राममूर्ति नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश BCom फाइनल ईयर का छात्र और डॉन ब्राइट सन BBA फर्स्ट ईयर का छात्र है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत- VIDEO:हाथियों को नहाते देख रही थी, नीचे दबी कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले के डुबारे एलीफेंट कैंप में दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। एक हाथी धक्का लगने से बैलेंस खो बैठा और महिला के ऊपर गिर गया। इससे महिला की दबकर मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मौतों का आंकड़ा 9 पहुंचा, सभी महिलाएं; इनमें 7 ओडिशा और 2 असम की थीं
    Next Article
    मोदी बोले- देश में नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है:आज जो संविधान हाथ में हिलाते हैं; नक्सली हिंसा के चरम पर उनके हाथ कांपते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment