Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा IPL फाइनल:BCCI ने जारी किया शेड्यूल, प्लेऑफ के 2 मैच न्यू चंडीगढ़ और 1 धर्मशाला में

    4 hours ago

    1

    0

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मई को क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को प्लेऑफ मुकाबलों का डिटेल जारी किया। IPL 2026 में 5 मई तक 48 मैच खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबले 70 मैच के बाद खेले जाएंगे। धर्मशाला में क्वालीफायर-1, चंडीगढ़ को मिली 2 मैचों की मेजबानी IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 के मैच खेले जाएंगे। अहमदाबाद में लगातार दूसरे साल फाइनल मुकाबला सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। पंजाब किंग्स टेबल में टॉप पर IPL 2026 में 70 लीग मैचों के साथ कुल 74 मैच खेले जाएंगे। 28 मार्च 2026 को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में, अब तक 48 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की दौड़ रोमांचक हो गई है। पंजाब किंग्स (PBKS) अभी 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सबसे निचले पायदान पर है। बेंगलुरु से अहमदाबाद क्यों शिफ्ट हुआ फाइनल? इस साल प्लेऑफ के लिए तीन अलग-अलग वेन्यू चुने गए हैं। पहले फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु को दी गई थी। हालांकि, स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ ऐसी मांगें थीं जो BCCI के प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस के दायरे से बाहर थीं। इसी कारण वेन्यू को बदलना पड़ा और अहमदाबाद को फाइनल की जिम्मेदारी सौंपी गई। ----------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। टीम ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। बशर्ते टीम को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाली का पानी रोकने पर विवाद, महिला से मारपीट-पथराव:मैनपुरी में पड़ोसी पर लगाए आरोप, तीन महीने से परेशान है परिवार
    Next Article
    मुल्लांपुर स्टेडियम दूसरी बार होस्ट करेगा IPL प्लेऑफ:27-29 मई को एलिमिनेटर और क्वालिफायर होंगे; अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment