Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाली का पानी रोकने पर विवाद, महिला से मारपीट-पथराव:मैनपुरी में पड़ोसी पर लगाए आरोप, तीन महीने से परेशान है परिवार

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के नगला रते गांव में जल निकासी को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। पीड़िता कृष्णा देवी ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके घर का पानी सार्वजनिक नाली में जाने से रोका, जिसके विरोध पर यह घटना हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कृष्णा देवी के अनुसार, उनके घर से मुख्य सड़क तक जाने के लिए 25 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा पैतृक रास्ता है। यह रास्ता उनके परिवार के आवागमन और जल निकासी का एकमात्र मार्ग है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी राजेंद्र सिंह और उनके बेटों ने रास्ते पर मिट्टी डालकर उसे ऊंचा कर दिया। उन्होंने अपने घर का पानी तो पाइप के जरिए सड़क की नाली तक पहुंचा दिया, लेकिन जब कृष्णा देवी ने अपने घर का पानी निकालने के लिए पाइप डालने की कोशिश की, तो उन्हें रोक दिया गया। पानी सार्वजनिक नाली तक निकलवाने की मांग की विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने कथित तौर पर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पीड़ित परिवार पिछले तीन महीने से इस समस्या से जूझ रहा है। कृष्णा देवी के पति ने बताया कि उन्होंने दो बार जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। कृष्णा देवी का कहना है कि जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण उनके घर में पानी भर जाता है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने और उनके घर का पानी सार्वजनिक नाली तक निकलवाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल उठाइए जनगणना में दर्ज करिए अपने परिवार का ब्योरा:कल से शुरु हो जाएगा स्वगणना का पोर्टल, 22 मई से घर आएंगे प्रगणक
    Next Article
    बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा IPL फाइनल:BCCI ने जारी किया शेड्यूल, प्लेऑफ के 2 मैच न्यू चंडीगढ़ और 1 धर्मशाला में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment