Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु-पुणे तर्ज पर स्मार्ट होगी कचहरी से बेतियाहाता की सड़क:अंडरग्राउंड होंगे सभी तार, रास्ते में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत नगर निगम क्षेत्र में एक अहम सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। कचहरी चौराहे से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौराहे तक करीब 780 मीटर लंबी सड़क के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 21.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। नगर निगम ने इस परियोजना के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब जानिए सड़क की सुविधाओं के बारे में इस परियोजना में सड़क को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह के काम किए जाएंगे। कुल स्वीकृत धनराशि में से 12.06 करोड़ रुपये सिविल वर्क पर खर्च होंगे, जिसमें सड़क का चौड़ीकरण, फुटपाथ और अन्य संरचनात्मक कार्य शामिल हैं। वहीं 9.70 करोड़ रुपये विद्युत शिफ्टिंग पर खर्च किए जाएंगे, जिससे बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। इसके अलावा 1.56 करोड़ रुपये पानी की पाइपलाइन को शिफ्ट करने पर खर्च होंगे। सड़क को स्मार्ट बनाने के तहत आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होगी। सड़क किनारे हरियाली विकसित की जाएगी और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी बनाई जाएगी। पैदल चलने वालों के लिए बेहतर पाथवे तैयार किए जाएंगे। साथ ही सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। परियोजना के पूरा होने के बाद बिजली और दूरसंचार के सभी तार जमीन के नीचे कर दिए जाएंगे, जिससे सड़क का सौंदर्य बढ़ेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि- यह परियोजना शहर के प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाएगी। साथ ही शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस स्मार्ट रोड के निर्माण से शहर की तस्वीर बदलेगी और आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित:राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया शुभारंभ, 60 कंपनियों ने दिए अवसर
    Next Article
    मैनपुरी में 28 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल परीक्षा:क्षेत्र में हर्ष का माहौल, बोले- भविष्य में सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment